Popular Posts

Popular Posts

Popular Posts

Wednesday, 31 August 2016

Raw ke baare me rochak jankari

खुफिया एजेंसियां किसी भी देश की सुरक्षा में अपना एक अलग महत्व रखती हैं. भारतीय खुफिया एजेंसी राॅ (RAW) हैं. क्या आप जानते हैं यह काम कैसे करता हैं? आपने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) पर बहुत सी फिल्में भी देखी होगी लेकिन असलियत में इसके बारे में आपको कुछ भी नही पता होगा…

1. रॉ का कानूनी दर्जा अभी भी अस्पष्ट ही हैं। आखिर क्यों रॉ एक एजेंसी नहीं बल्कि विंग हैं?

2. रॉ का गठन 1962 के भारत-चीन युद्ध और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद तब
किया गया, जब इंदिरा गांधी सरकार ने भारत की सुरक्षा की जरूरत को महसूस किया.

3. अगर आपने इस एजेंसी के बारे में खबरों में या कहीं और ज़्यादा कुछ नहीं सुना है, तो आप इससे अंदाज़ा लगा सकते है कि यह वास्तव में कितना गुप्त हैं.

4. राॅ पर RTI नही डाल सकते, Q कि यह देश की सुरक्षा का मामला हैं.

5. राॅ में शामिल होने के लिए आपके माता-पिता भारतीय होने जरूरी हैं.

6. रॉ का सिद्धांत ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ है, जिसका मतलब है कि जो शख्स धर्म की रक्षा करता है वह हमेशा सुरक्षित रहता हैं.

7. राॅ सीधी अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री को भेजती है. इसके डायरेक्टर का चुनाव, सेक्रेटरी(रिसर्च) द्वारा होता हैं.

8. ऐसे प्रत्याशी जिनका चुनाव रक्षा बलों से हुआ हो उन्हें इसमें शामिल होने से पहले अपने मूल विभाग से इस्तीफा देना आवश्यक हैं.

9. मिशन पूरा होने के बाद, अधिकारी को अनुमति होती है कि वह अपने मूल विभाग में वापस शामिल हो सकते हैं। अगर आपके पास इतना शौर्य नहीं बचा है तो आप बेशक वापस जा सकते हैं.

10. राॅ में शामिल होना कोई मालामाल होना नही हैं, वो आदमी इससे दूर ही रहे जो रिश्वत लेने वाले या लालची हो.

11. सिक्किम को भारत में शामिल करने का श्रेय भी बहुत हद तक रॉ को जाता हैं। रॉ ने वहां के नागरिकों को भारत समर्थक (प्रो इंडियन) बनाने
में अहम भूमिका निभाई.

12. आपका राॅ में शामिल होने के सपना एक राज होना चाहिए और ये राज किसी को न बताएं.

13. यह एक डेस्क में बैठकर काम करने वाली नौकरी नहीं है। आप किसी मिशन पर हो, तो पूरी सम्भावना है कि आपके परिवार को भी नहीं पता होगा कि आप कहाँ हैं.

14. यह साबित करने के लिए हमेशा तैयार रहें कि आप दिन के चौबीसों घंटे, हफ्ते के सातों दिन,
किसी भी परिस्थिति में काम कर सकते हैं और खुद को उन परिस्थितियों के अनुरूप ढाल सकते हैंं.

15. अगर आप किसी खेल में अच्छे हैं तो यहाँ आपके प्रवेश के अवसर को बढ़ा देती हैं.

16. अपने विभाग से कुछ भी छिपाने की कोशिश न करें। अगर आपको लगता है कि होशयारी में आप उसे मात से सकते हैं तो आप गलत हैं.

17. चीनी, अफगानी या किसी दूसरी भाषा का ज्ञान आपको दूसरो से ऊपर खड़ा करता हैं.

18. भारत की खुफिया एजेंसी अपने आप ही आप तक पहुंचेगी। उन्हें खोजने की कोशिश मत करिए.

19. एक जासूस के राज़ उसकी मौत के साथ ही दफन हो जाते हैं। यहां तक कि उसकी पत्नी को तक नहीं पता होता कि उसका पति एक रॉ एजेंट हैं.

20. एक रॉ जासूस की ज़िन्दगी, फिल्मों में दर्शाई गई जासूस की ज़िन्दगी से कहीं से भी मेल नहीं खाती. लेकिन जासूसी में अव्वल होते हैं.

21. भारत के परमाणु कार्यक्रम को गोपनीय रखना रॉ की जिम्मेदारी थी.

22. रॉ में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी को बंदूक नहीं मिलती। बचाव के लिए ये अपनी तेज बुद्धि का इस्तेमाल करते हैं.

23. रॉ का गठन अमेरिकी के सीआईए की तर्ज पर ही किया गया हैं। इसके ऑफिशल्स को अमेरिका, यूके और इजरायल में ट्रेनिंग ली जाती हैं.

24. राॅ में शामिल होने का सबसे अच्छा तरीका हैं UPSC पास करो और IPS या IFS पद पर कार्यरत हो जाओ.

25. यदि राॅ का एजेंट देश की सेवा करते हुए दुश्मन देश में पकड़ा जाए तो अपने देश की सरकार ही उनसे पल्ला झाड़ लेती है, उनकी किसी तरह की कोई सहायता नहीं करती हैं। और अंत में जब उनकी दुशमन देश में मौत हो जाती है तो उनको अपने वतन की मिट्टी तक नसीब नहीं होती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था भारत के रविन्द्र कौशिक के साथ.

Tuesday, 30 August 2016

Independence day (स्वतंत्रतादिवस) ke baare me rochak jankari

जिस देश ने लंबे समय तक किसी की गुलामी सही हो, उसके लिए आजादी का क्या मतलब होगा। हम 15 अगस्त 1947 की बात कर रहे हैं जिसे हम स्वतंत्रता दिवस भी कहते हैं। 15 अगस्त को 32 करोड़ लोगो ने आजादी की सुबह देखी थी। आज हम आपको आजादी से जुड़े रोचक तथ्यों के साथ कुछ ऐसे सवालों के जवाब भी देंगे जो आपको आज तक किसी ने शायद ही बताए हों।

1. क्या आपको पता हैं.. पाकिस्तान 14 अगस्त को आजाद हुआ था और भारत 15 अगस्त को।

2. आजादी एक दिन में नही बल्कि बरसों संघर्ष करने के बाद मिली। आजादी के लिए पहला बलिदान 1857 में दिया गया।

3. 14 अगस्त की मध्यरात्रि को नेहरू ने एक भाषण दिया था ‘ट्रिस्ट विद डेस्टनी‘. इसे पूरी दुनिया ने सुना लेकिन महात्मा गांधी ने नही.. क्योंकिं वह 9 बजे सोने चले गए थे।

4. भारत 15 August को आज़ाद जरूर हो गया, लेकिन उसका अपना कोई राष्ट्र गान नहीं था। हालांकि रवींद्रनाथ टैगोर जन-गण-मन 1911 में ही लिख चुके थे, लेकिन यह हमारा राष्ट्रगान
1950 में ही बन पाया.

5. 15 अगस्त 1947 को, पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा था लेकिन गांधी जी इसमे शामिल नही हो पाए, क्योकिं वह इस समय कलकत्ता में हिंदु-मुस्लिम दंगे को रोकने में लगे थे।

6. भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा 15 August तक नही थी। यह 17 August को रेडक्लिफ लाइन के रूप में खींची गई।

7. अमेरिका को आजाद हुए 240 साल हो चुके हैं लेकिन भारत को सिर्फ 70 साल।

8. हर स्वतंत्रता दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं लेकिन 1947 में ऐसा नही हुआ। नेहरू जी ने 16 अगस्त को लाल किले से झंडा फहराया।

9. आजादी के बाद पुर्तगाल ने अपने संविधान में संशोधन करके गोवा को अपना हिस्सा घोषित कर दिया था। फिर 19 दिसंबर 1961 को भारतीय फौज ने गोवा पर कब्जा करके उसे भारत का हिस्सा बनाया।

10. 15 अगस्त 1947 को, 1 रुपया 1 डाॅलर के
बराबर था और सोने का भाव 88 रुपए 62 पैसे प्रति 10 ग्राम था.

आजादी के अलावा 15 August और किन मायनों में खास हैं।

11. 15 August, के दिन ही वीर चक्र को मान्यता दी गई थी।

12. 15 August 1972, को भारत में डाक पिन की शुरूआत की गई थी। यह छ: अंको का नंबर होता हैं।

13. 15 August 1982, को इंदिरा गांधी के भाषण के साथ भारत में टीवी पर रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई।

14. 15 August, भारत के अलावा तीन अन्य देशों का भी स्वतंत्रता दिवस हैं। दक्षिण कोरिया जापान से 15 अगस्त, 1945 को आज़ाद हुआ। ब्रिटेन से बहरीन 15 अगस्त, 1971 को और फ्रांस से कांगो 15 अगस्त, 1960 को आज़ाद हुआ।

15. अब सवाल ये उठता हैं कि आखिर भारत को 15 August 1947 को रात 12 बजे ही आजादी क्यों मिली ?

भारत को किसी भी दिन आजाद किया जा सकता था लेकिन भारत में अंग्रेजी सरकार के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश को 15 अगस्त को ही आजाद घोषित करने का निश्चय किया। ऐसा इसलिए Q कि इसी दिन ठीक दो वर्ष पहले यानि 15 अगस्त, 1945 को जापान ने खुद को मित्र देशों के सामने समर्पित किया था।

Monday, 29 August 2016

Rupya(indian currency) ke baare rochak jankari

1. भारत में करंसी का इतिहास 2500 साल पुराना हैं। इसकी शुरूआत एक राजा द्वारा की गई थी।

2. अगर आपके पास आधे से ज्यादा (51 फीसदी) फटा हुआ नोट है तो भी आप बैंक में जाकर उसे बदल सकते हैं।

3. बात सन् 1917 की हैं, जब 1₹ रुपया 13$ डाॅलर के बराबर हुआ करता था। फिर 1947 में भारत आजाद हुआ, 1₹ = 1$ कर दिया गया. फिर धीरे-धीरे भारत पर कर्ज बढ़ने लगा तो इंदिरा गांधी ने कर्ज चुकाने के लिए रूपये की
कीमत कम करने का फैसला लिया उसके बाद आज तक रूपये की कीमत घटती आ रही हैं।

4. अगर अंग्रेजों का बस चलता तो आज भारत की करंसी पाउंड होती. लेकिन रुपए की मजबूती के कारण ऐसा संभव नही हुआ।

5. इस समय भारत में 400 करोड़ रूपए के नकली नोट हैं।

6. सुरक्षा कारणों की वजह से आपको नोट के सीरियल नंबर में I, J, O, X, Y, Z अक्षर नही मिलेंगे।

7. हर भारतीय नोट पर किसी न किसी चीज की फोटो छपी होती हैं जैसे- 20 रुपए के नोट पर अंडमान आइलैंड की तस्वीर है। वहीं, 10 रुपए के नोट पर हाथी, गैंडा और शेर छपा हुआ है, जबकि 100 रुपए के नोट पर पहाड़ और बादल की तस्वीर है। इसके अलावा 500 रुपए के नोट पर आजादी के आंदोलन से जुड़ी 11 मूर्ति की तस्वीर छपी हैं।

8. भारतीय नोट पर उसकी कीमत 15 भाषाओं में लिखी जाती हैं।

9. 1₹ में 100 पैसे होगे, ये बात सन् 1957 में लागू की गई थी। पहले इसे 16 आने में बाँटा जाता था। (सन् 1936 में बना 8 आनें का सिक्का मेरे पास भी हैं.)

10. RBI, ने जनवरी 1938 में पहली बार 5₹ की पेपर करंसी छापी थी. जिस पर किंग जार्ज-6 का चित्र था। इसी साल 10,000₹ का नोट भी छापा गया था लेकिन 1978 में इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया।

11. आजादी के बाद पाकिस्तान ने तब तक भारतीय मुद्रा का प्रयोग किया जब तक उन्होनें
काम चलाने लायक नोट न छाप लिए।

12. भारतीय नोट किसी आम कागज के नही, बल्कि काॅटन के बने होते हैं। ये इतने मजबूत होते हैं कि आप नए नोट के दोनो सिरों को पकड़कर उसे फाड़ नही सकते।

13. एक समय ऐसा था, जब बांग्लादेश ब्लेड बनाने के लिए भारत से 5 रूपए के सिक्के मंगाया करता था. 5 रूपए के एक सिक्के से 6 ब्लेड बनते थे. 1 ब्लेड की कीमत 2 रूपए होती थी तो ब्लेड बनाने वाले को अच्छा फायदा होता था. इसे देखते हुए भारत सरकार ने सिक्का बनाने वाला
मेटल ही बदल दिया।

14. आजादी के बाद सिक्के तांबे के बनते थे। उसके बाद 1964 में एल्युमिनियम के और 1988 में स्टेनलेस स्टील के बनने शुरू हुए।



15. भारतीय नोट पर महात्मा गांधी की जो फोटो छपती हैं वह तब खीँची गई थी जब गांधीजी, तत्कालीन बर्मा और भारत में ब्रिटिश सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत फ्रेडरिक पेथिक लॉरेंस के साथ कोलकाता स्थित वायसराय हाउस में मुलाकात
करने गए थे। यह फोटो 1996 में नोटों पर छपनी शुरू हुई थी। इससे पहले महात्मा गांधी की जगह अशोक स्तंभ छापा जाता था।

16. भारत के 500 और 1,000 रूपये के नोट नेपाल में नही चलते।

17. 500₹ का पहला नोट 1987 में और 1,000₹ पहला नोट सन् 2000 में बनाया गया था।

18. भारत में 75, 100 और 1,000₹ के भी सिक्के छप चुके हैं।

19. 1₹ का नोट भारत सरकार द्वारा और 2 से 1,000₹ तक के नोट RBI द्वारा जारी किये जाते हैं.

20. एक समय पर भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए 0₹ का नोट 5thpillar नाम की गैर सरकारी संस्था द्वारा जारी किए गए थे।

21. 10₹ के सिक्के को बनाने में 6.10₹ की लागत आती हैं.

22. नोटो पर सीरियल नंबर इसलिए डाला जाता हैं ताकि आरबीआई(RBI) को पता चलता रहे कि
इस समय मार्केट में कितनी करंसी हैं।

23. रूपया भारत के अलावा इंडोनेशिया, मॉरीशस, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका की भी करंसी हैं।

24. According to RBI, भारत हर साल 2,000 करोड़ करंसी नोट छापता हैं।

25. कम्प्यूटर पर ₹ टाइप करने के लिए ‘Ctrl+Shift+$’ के बटन को एक साथ दबावें.

26. ₹ के इस चिन्ह को 2010 में उदय कुमार ने
बनाया था। इसके लिए इनको 2.5 लाख रूपयें का इनाम भी मिला था।

27. क्या RBI जितना मर्जी चाहे उतनी कीमत के नोट छाप सकती हैं ?

ऐसा नही हैं, कि RBI जितनी मर्जी चाहे उतनी कीमत के नोट छाप सकती हैं, बल्कि वह सिर्फ 10,000₹ तक के नोट छाप सकती हैं। अगर इससे ज्यादा कीमत के नोट छापने हैं तो उसको रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934 में बदलाव करना होगा।

28. जब हमारे पास मशीन हैं तो हम अनगणित नोट क्यों नही छाप सकते ?

हम कितने नोट छाप सकते हैं इसका निर्धारण मुद्रा स्फीति, जीडीपी ग्रोथ, बैंक नोट्स के रिप्लेसमेंट और रिजर्व बैंक के स्टॉक के आधार पर किया जाता है।

29. हर सिक्के पर सन् के नीचे एक खास निशान बना होता हैं आप उस निशान को देखकर पता लगा सकते हैं कि ये सिक्का कहाँ बना हैं.

मुंबई – हीरा
नोएडा – डाॅट
हैदराबाद – सितारा
कोलकाता – कोई निशान नहीं.


Sleep (नींद)ke baare me rochak jankari

नींद से जुड़े रोचक तथ्य

1. आज तक ऐसा कोई जवाब नहीं मिला जिससे पता चले हम सोते क्यों हैं।

2. इंसान अपने जीवन का एक तिहाई हिस्सा, यानि लगभग 25 वर्ष, सोने में गुजार देता हैं।

3. जब तक बच्चा 2 साल का होता हैं तब तक बच्चे के मां-बाप उसकी वजह से 1055 घंटे कम सोते हैं।

4. सोते वक्त अगर आप के दिमाग को लगता है
की आप किसी खतरे में नही हैं तो वे उन आवाजो को छानकर निकाल देता है जो आप को नींद से जगा सकती हैं।

5. जब आपकी नींद Alarm बजने से थोड़ी देर पहले खुल जाती हैं तो उसे “Circadian Rhythm” कहते हैं।

6. कभी-कभी जब हम सोने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो घडी की टिक-टिक से भी हमें बहुत गुस्सा आता हैं।

7. अक्सर हम दोपहर के 2.00 बजे और रात के
2.00 बजे सबसे ज्यादा थकान महसूस करते हैं।

8. अकसर जो लोग ज्यादा नहीं सोते उनके harmons का स्तर जल्दी गिरता हैं।

9. सबसे ज्यादा समय तक लगातार जागने का रिकार्ड 1964 में 17 साल के Randy Gardner ने बनाया था. वह 264 घंटे 12 मिनट तक जगा रहा.

10. अगर आप किसी सपने से जाग गए हैं और वापस उस सपने को देखना कहते हैं तो आपको जल्दी से आंखे बंद करके सो जाना चाहिये
बिलकुल सीधा होकर. ये तरीका हर बार काम नहीं करता पर आप एक अच्छा सपना जरूर देख पाएंगे.

11. आपको जानकर हैरानी होगी कि 15% जनसंख्या को नींद में चलने की और 5% जनसंख्या को नींद में बोलने की बीमारी हैं।

12. हर 4 शादीशुदा जोड़ो में से एक जोड़ा ऐसा हैं, जो अलग-अलग बेड पर सोता हैं।

13. जब आप खुश होते हैं तो कम नींद में काम चल जाता हैं।

14. महात्मा गांधी अपनी इच्छा अनुसार सोते और जाग सकते थे। उन्हें गहरी नींद के लिए पांच मिनट का समय ही काफी था।

15. सुबह 3:00 से 4:00 बजे के बीच आपका शरीर सबसे कमज़ोर होता हैं. यही कारण है कि ज़्यादातर लोगों की नींद में मृत्यु इसी समय होती हैं.

16. “Bruxism” उसे कहते हैं जब हम नींद में अपने दांत किट किटाने लगते हैं।

17. 1998 में किये गए एक experiment से पता चलता है कि घुटनों के पीछे, तेज प्रकाश पड़ने से दिमाग में चलने वाली नींद और चेतना की घड़ी reset हो जाती हैं।

18. सोते समय छींक मरना असंभव हैं।

19. हम बिना खाए 2 महीने तक जीवित रह सकते हैं, लेकिन बिना सोये केवल 11 दिन तक जीवित रह सकते हैं।

20. जापान में काम करते करते सो जाना मान्य है क्योकि इसे कड़ी मेहनत करते हुए थक जाना
समझा जाता है।

21. “Dysania” वह हालत हैं, जब सुबह बिस्तर से उठना बहुत कठिन काम लगता हैं।

22. बिल्लियाँ अपने जीवन का 70% भाग सोने में बिताती हैं।

23. घोड़ा खड़ा होकर और खरगोश अपनी आँखे खोल कर सोता हैं।

24. 1849 में, “David Atchison” अमेरिका के एक दिन के president बने, और उन्होंने अपना
ज्यादातर समय सोने में बिता दिया।

25. आप टेलिविजन देखने से ज्यादा कैलोरी सोने में खर्च करते हो।

26. मैनें सपने में मकड़ी खाई.. ये एक झूठ हैं क्योकिं सपने में मकड़ी खाने के चांस 0% हैं।

27. अमेरिका के 8% लोग नंगे सोते हैं।

28. दुनिया में मनुष्य ही ऐसा जीव हैं जो अपनी इच्छा से सो सकता हैं.

29. सोते समय साँस छोड़ते वक्त हमारा वजन एक पौंड यानि 450 ग्राम तक कम हो जाता है।

30. जब पूरा चाँद निकलता है तो इंसान कम सोता है इसके लिए आप पर्यावरण को जिम्मेदार ठहरा सकते हों।

31. जब दुनिया में कलर टीवी नहीं था, तब लगभग 80% जनसँख्या को सपने भी काले और सफ़ेद आते थे.

32. जो लोग सपने नहीं देखते उन्हें “Personality Disorders” नामक बीमारी
होती हैं।

33. “Parasomnia” एक ऐसी बीमारी हैं, जिसमें आदमी नींद में ही हत्या जैसा संगीन जुर्म कर सकता हैं।

34. जब डोल्फिन और व्हेल सो रही होती है तब भी उनका आधा दिमाग जागता रहता हैं, उन्हें याद दिलाने के लिए कि हवा लेने सतह पर कब जाना हैं।

35. रात को सोते वक्‍त हम अपनी सूंघने की क्षमता खो बैठते हैं, जिससे अगर घर पर कोई गैस
लीक हो रही हो या फिर धुएं की महक आए तो हमें पता ही नहीं चल पाता।

36. अगर आप 16 घंटे तक लगातार जागते हैं तो आपका दिमाग ऐसा महसूस करेगा जैसे आपके खून में 0.5% अल्कोहल होने पर करता हैं.

37. यदि आपने पूरी नींद नही ली तो आप बाॅडी में लैप्टिन की कमी होने के कारण आप ज्यादा खाना खाएंगे.

38. कभी-कभी अधिक ऊंचाई के कारण भी नींद नही आती.

39. “Sleep Apnea” एक ऐसी बीमारी हैं जब सोते वक्त साँस रूक जाता हैं इसके कारण आदमी सोने से डरता हैं और हमेशा तनाव में रहता हैं.

40. अगर आप रात को 7 घंटे से कम सोते हैं तो जुकाम होने की संभावना 3 गुणा बढ़ जाती हैं.

41. टोपी लगाकर सोना असंभव हैं. नींद ही नही आएगी.

42. नींद न आने का सबसे बड़ा कारण 24 घंटे
Internet चलाना हैं.

Sunday, 28 August 2016

Jawahar lal nehru univercity (jnu)ke baare me 15 rochak tathya

1. “ज़वाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी” की स्थापना 1969 में संसद द्वारा पारित कानून के जरिए हुई थी.

2. नेपाल के 36वें प्रधानमंत्री बाबू राम भट्टराई ने 1986 में जेएनयू से पीएचडी की थी.

3. JNU सेना के उन ज़वानो को भी डिग्री देता है, जिनकी भर्ती NDA के जरिए हुई थी.

4. ज़ेएनयू में सिर्फ पांच रूपए में एडमिशन मिलता हैं.

5. साल 2010 में जब नक्सली हमले में दंतेवाड़ा में 75 ज़वानों की मौत हुई तो ज़ेएनयू में विज़य दिवस मनाया गया था.

6. जेएनयू में हर स्टूडेंट पर सलाना सरकारी खर्च तीन लाख आता हैं.

7. जब पूरे देश में दुर्गा पूजा मनायी जाती है तो ज़ेएनयू में महिषासुर दिवस मनाया जाता हैं.

8. साल 2012 में ज़ेएनयू में बीफ़ फेस्टिवल मनाया गया था जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगायी थी.

9. दिल्ली में 50 प्रतिशत रेप JNU से जुड़े हुए हैं.

10. हर साल ज़ेएनयू में रेप के 17 मामले सामने आते हैं.

11. हर साल ज़ेएनयू को 244 करोड़ रूपये सरकार देती हैं.

12. JNU में हर रोज 3000 इस्तेमाल किए हुए “कंडोम” मिलते हैं.

13. ज़ेएनयू परिसर में रोजाना सिगरेट के 10000
से ज्यादा और बीड़ी के 4000 जले हुए टुकड़े मिलते हैं.

14. इसके अलावा JNU में रोज़ाना 2000 से ज्यादा शराब की बोतलें 3000 बीयर की कैन मिलती हैं.

15. इन सब के बावज़ूद साल 2012 में “NAAC” ने JNU को 4 में से 3.9 ग्रेड दिए थे. ये किसी भी यूनिवर्सिटी को दिया सबसे ज्यादा ग्रेड हैं.

Sanskrat ke baare me rochak jankari

1. संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी माना जाता है।

2. संस्कृत उत्तराखंड की आधिकारिक भाषा है।

3. अरब लोगो की दखलंदाजी से पहले संस्कृत भारत की राष्ट्रीय भाषा थी।

4. NASA के मुताबिक, संस्कृत धरती पर बोली जाने वाली सबसे स्पष्ट भाषा है।

5. संस्कृत में दुनिया की किसी भी भाषा से ज्यादा शब्द है वर्तमान में संस्कृत के शब्दकोष में 102
अरब 78 करोड़ 50 लाख शब्द है।

6. संस्कृत किसी भी विषय के लिए एक अद्भुत खजाना है। जैसे हाथी के लिए ही संस्कृत में 100 से ज्यादा शब्द है।

7. NASA के पास संस्कृत में ताड़पत्रो पर लिखी 60,000 पांडुलिपियां है जिन पर नासा रिसर्च कर रहा है।

8. फ़ोबर्स मैगज़ीन ने जुलाई,1987 में संस्कृत को Computer Software के लिए सबसे बेहतर भाषा माना था।

9. किसी और भाषा के मुकाबले संस्कृत में सबसे कम शब्दो में वाक्य पूरा हो जाता है।

10. संस्कृत दुनिया की अकेली ऐसी भाषा है जिसे बोलने में जीभ की सभी मांसपेशियो का इस्तेमाल होता है।

11. अमेरिकन हिंदु युनिवर्सिटी के अनुसार संस्कृत में बात करने वाला मनुष्य बीपी, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल आदि रोग से मुक्त हो जाएगा. संस्कृत में बात करने से मानव शरीर का तंत्रिका तंत्र सक्रिय रहता है जिससे कि व्यक्ति का शरीर
सकारात्मक आवेश(Positive Charges) के साथ सक्रिय हो जाता है।

12. संस्कृत स्पीच थेरेपी में भी मददगार है यह एकाग्रता को बढ़ाती है।

13. कर्नाटक के मुत्तुर गांव के लोग केवल संस्कृत में ही बात करते है।

14. सुधर्मा संस्कृत का पहला अखबार था, जो 1970 में शुरू हुआ था। आज भी इसका ऑनलाइन संस्करण उपलब्ध है।

15. जर्मनी में बड़ी संख्या में संस्कृतभाषियो की मांग है। जर्मनी की 14 यूनिवर्सिटीज़ में संस्कृत पढ़ाई जाती है।

16. नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार जब वो अंतरिक्ष ट्रैवलर्स को मैसेज भेजते थे तो उनके वाक्य उलट हो जाते थे. इस वजह से मैसेज का अर्थ ही बदल जाता था. उन्होंले कई भाषाओं का प्रयोग किया लेकिन हर बार यही समस्या आई. आखिर में उन्होंने संस्कृत में मैसेज भेजा क्योंकि संस्कृत के वाक्य उल्टे हो जाने पर भी अपना अर्थ नही बदलते हैं।

17. आपको जानकर हैरानी होगी कि Computer द्वारा गणित के सवालो को हल करने वाली विधि यानि Algorithms संस्कृत में बने है ना कि अंग्रेजी में।

18. नासा के वैज्ञानिको द्वारा बनाए जा रहे 6th और 7th जेनरेशन Super Computers संस्कृत भाषा पर आधारित होंगे जो 2034 तक बनकर तैयार हो जाएंगे।

19. संस्कृत सीखने से दिमाग तेज हो जाता है और याद करने की शक्ति बढ़ जाती है। इसलिए London और Ireland के कई स्कूलो में संस्कृत
को Compulsory Subject बना दिया है।

20. इस समय दुनिया के 17 से ज्यादा देशो की कम से कम एक University में तकनीकी शिक्षा के कोर्सेस में संस्कृत पढ़ाई जाती है।

Asia ke baare me rochak jankari

1. पूरी दुनिया की 30% धरती और 4 अरब लोगो के साथ एशिया सबसे बड़ा और सबसे अधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप हैं.

2. विश्व के पाँच प्रमुख धर्मों : हिन्दू, ईसाई, इस्लाम, चीनी लोक सभ्यता तथा बौद्ध ; का उदय यहीं एशिया में हुआ.

3. पूरी दुनिया में उपजाए गए चावल का 90% तो एशिया में ही उपयोग कर लिया जाता हैं.

4. एशिया के 2 अरब लोगो को शराब नही पचती. Q कि उनमें इसके लिए जरूरी लिवर
एन्जाइम नही होता.

5. बंदरों के दिमाग को चीन, दक्षिण एशिया तथा अफ्रीका के कुछ हिस्सों में बड़े चाव से खाया जाता हैं.

6. प्रचलित धारणा के ठीक विपरीत अफ्रीका में कोई जंगली बाघ नहीं पाया जाता; ये बस एशिया में पाए जाते हैं.

7. एशिया के सबसे अमीर आदमी Sir Ka-shing Li ने 15 साल में स्कूल छोड़ दिया था.

8. नेपाल एशिया का पहला देश है जहाँ समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी गई. यहां फांसी की सजा भी न दिए जाने का प्रावधान हैं.

9. आधे एशिया, अफ्रीका तथा दो – तिहाई यूरोप के लोगों को हर साल TV लाइसेंस शुल्क अदा करना होता हैं.

10. “चंगेज खाँ” ने एशिया और यूरोप के 4 करोड़ लोगो को मौत के घाट उतार दिया था.

11. साल 2010 में एशिया में करीब 33 लाख
लोग लखपति थे; उत्तरी अमेरिका के 34 लाख से कुछ ही कम.

12. एशिया में ही विश्व का सबसे ऊँचा बिंदु (माऊंट एवरेस्ट – 8,848 मीटर) तथा सबसे गहरा बिंदु (मृत सागर – -395 मीटर) मौजूद हैं.

13. दुनिया की दस सबसे ऊँची इमारतों में से नौ एशिया में हैं.

14. जापान में दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी जनसंख्या मौजूद हैं.

15. एशिया में कुल 110 करोड़ हिन्दू हैं; यानि हर चौथा आदमी हिन्दू हैं.

16. एशिया का सबसे छोटा देश हिंद महासागर में भारत के नज़दीक बसा मालदीव हैं.

17. एशिया अकेला ऐसा महाद्वीप है, जिसकी सीमा अन्य दो महाद्वीपों से जुड़ी हुई हैं; अफ्रीका और यूरोप.

18.एशिया के लोगों ने ही दुनिया को लिखने की कला दी हैं.

Saturday, 27 August 2016

Aayarland ke baare me rochak jankari

1. 2011 में आयरलैंड की जनसंख्या करीब 6.4 मिलियन थी जो यूरोपीय देशों में ब्रिटेन के बाद दूसरी सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश था.

2. आयरलैंड में मानव जाति के होने के सबूत 12800 ई.पू. से भी पहले के हैं.

3. आयरलैंड का Sean’s Bar सन् 900 में खुला था और यह आज भी चल रहा हैं.

4. Titanic जहाज, उत्तरी आयरलैंड की एक सिटी में बना था.

5. आयरलैंड में सांप नही पाए जाते. इसकी वजह ठंड हैं.

6. 1845 से 1852 तक पड़े अकाल से आयरलैंड आज तक नही उभरा हैं, अकाल से पहले यहां की जनसंख्यां 80 लाख थी और आज 64 लाख हैं.

7. Ireland में 10% से भी कम लोग Irish भाषा बोलते हैं.

8. आज के समय में जितने धुर्वीय भालू जीवित हैं अगर उनके पूर्वजों का पता लगाने की कोशिश करे तो ये सभी Ireland में 50,000 साल पहले
जीवित एक भूरी मादा भालू के बच्चे हैं.

9. अगर आपके दादा दादी Irish है तो आप वहां की नागरिकता ले सकते हैं, आपके जन्म स्थान से उसका कोई लेना देना नहीं हैं.

10. दुनिया का सबसे पुराना “नौका क्लब” सन् 1720 में Ireland में खुला था.

11. मार्टिन लूथर किंग जूनियर, अपने परदादा की वजह से Irish थे.

12. आयरलैंड दुनिया का इकलौता ऐसा देश हैं
जिसका राष्ट्रीय चिन्ह एक Musical instrument हैं – the harp.

13. Ireland में आदमियों से ज्यादा मोबाइल फोन हैं.

14. Ireland में 36 लाख लोग चश्में पहनते हैं.

15. पूरी यूरोपियन यूनियन में अकेला Ireland ऐसा हैं जहाँ गर्भपात कराना गैर कानूनी हैं.

16. 90% Irish कैथोलिक धर्म के अनुयायी हैं लेकिन शायद 30% ही कभी चर्च गये हों.

17. Titanic आखिरी बार Ireland की Comb बन्दरगाह पर बुलाया गया था.

18. Ireland में Gay marraige को कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त हैं.

19. अर्ज़ेंटीना देश की नेवी एक Irishman की देन हैं.

20. Ireland के झंडे को बनाने की प्रेरणा French से ली गई हैं.

21. Ireland की 70% शादीशुदा महिलाओं का affair हैं.

22. अमेरिका के 73% लोग Ireland को दुनिया के नक्शे पर नही ढूंढ सकते.

23. अगर Ireland में किसी गाने की 5,000 copies बिक जाए, तो वह Ireland का बेस्ट गाना होगा.

24. Ireland best sellers बनने के लिए आपको अपनी किताब की सिर्फ 3,000 copies बेचनी होगी.

25. इतने Irish लोग Ireland में नही रहते, जितने उससे बाहर रहते हैं.

Pakistan ke baare me rochak jankari

1. इंटरनेट पर पोर्न सर्च करने के मामले में Pakistan शीर्ष देशों की सूची में नंबर एक पर है।

2. 1947 में आजादी के दौरान Pakistan में हिन्दू जनसंख्या 24% थी, अब वह घटकर 1% रह गई है, क्या हुआ गुमशुदा हिन्दुओं का ?

3. आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के आधार पर किए गए विश्लेषण में Pakistan को दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश बताया गया है।

4. दुनिया में 50 % से ज्यादा फुटबाॅल अकेला Pakistan बनाता है।

5. विश्व में सबसे बड़ा एम्बुलेंस नेटवर्क Pakistan का है।

6. Pakistan Army दुनिया की छठी सबसे बड़ी Army है।

7. भारत की आजादी के बाद भारतीय सेना ने Pakistan के खिलाफ तीन युद्ध जीते हैं।

8. दुनिया का दुसरा सबसे ऊँचा पहाड़ K2, POK
में है।

9. छोलो का उत्पादन करने में Pakistan भारत के बाद दूसरे नंबर पर है।

10. पिछले पांच साल में Pakistan की साक्षरता दर, 250% तक बढ़ गई।

11. अकेले Pakistan में 60 से अधिक भाषाएँ बोली जाती है।

12. हर साल लगभग 1 लाख लोग Pakistan घूमने जाते है।

13. Pakistan में हर 7 Second में एक बच्चे का जन्म होता है।

14. एक दिन में सबसे ज्यादा पेड़ लगाने का रिकार्ड Pakistan के नाम है। यहाँ एक दिन में 7,50,000 पेड़ लगाए गए थे।

15. Pakistan के पास दुनिया का का चौथा सबसे बड़ा Brodband Internet System है।

16. पहला PC Virus दो पाकिस्तानी भाइयों ने बनाया था।

17. 28 मई 1998 को पाकिस्तान Nuclear Power हासिल करने वाला पहला इस्लामिक देश बन गया।

18. पाकिस्तान के राष्ट्रीय गान की धुन को दुनिया की तीन शीर्ष धुनो में पहला स्थान प्राप्त है।

19. पाकिस्तानी गूगल पर सबसे ज्यादा सुअर, गधे, कुत्ते, बिल्ली और सांप की पोर्न वीडियो और अन्य सामग्री सर्च करते हैं।

Antarctica ke baare me rochak jankari

1. Antarctica में कुछ जगह ऐसी भी है जहाँ पिछले 20 लाख साल से ना तो बर्फ पड़ी और ना ही बारिश हुई.

2. Antarctica 1.3 गुणा बड़ा हैं Europe से.

3. Antarctica दुनिया का सबसे बड़ा धुर्वीय रेगिस्तान हैं.

4. अंटार्कटिका का 1% से भी कम हिस्सा ऐसा भी हैं जिस पर कभी बर्फ नही पड़ी.

5. अगर आपको अंटार्कटिका में काम करना है,
तो सबसे पहले आपको अपने दांत और अपेंडिक्स को निकलवाना पड़ेगा, भले ही वो एकदम स्वस्थ ही क्यों न हों.

6. आज तक Antarctica में सबसे ज्यादा तापमान 58.2°F (14.5°C) रिकाॅर्ड किया गया हैं.

7. करीब 53 लाख साल पहले अंटार्कटिका बहुत गर्म स्थान था, इतना गर्म कि इसके किनारों पर खजूर के पेड़ आसानी से उग जाते थे. यहां का तापमान उस टाइम 20°C से ज़्यादा ही रहता था.

8. दुनिया का सबसे शुष्क स्थान है Antarctica. इतना ही नहीं पृथ्वी (गृह) का सबसे शुष्क स्थान भी अंटार्कटिका में ही है, जिसे ‘Dry Valleys’ कहा जाता हैं.

9. अंटार्कटिका में एक Nuclear Power Station भी है जिसका नाम McMurdo Station. यह पावर स्टेशन स्टेशन 1962 से यहां चल रहा हैं.

10 Antarctica में आपको एक भी Polar Beer नही मिलेगा. ये सिर्फ Arctic में मिलेंगे.

11. 21 जुलाई, 1983 में अंटार्कटिका के Vostok station पर अभी तक का धरती का सबसे कम तापमान -128.56°F रिकॉर्ड किया गया था.

12. Antarctica की बर्फ की औसतन मोटाई लगभग 1.6 किलोमीटर हैं. और धरती का 90% साफ पानी यही पर हैं लेकिन बर्फ के रूप में.

13. आपको शायद यकीन ना हों लेकिन अंटार्कटिका में एक ATM भी हैं.

14. आज तक पाए गए 90% उल्कापिंड
Antarctica से आए हैं.

15. Antarctica में कुछ जगहों पर 320KM/H की स्पीड से हवा चलती हैं.

16. नार्वे के Roald Amundsen पहले आदमी थे, जो सबसे पहले दक्षिण ध्रुव तक पहुंच पाये थे.

17. Antarctica के अस्तित्व के बारे में किसी को पता न चलता, अगर 1820 में इस महाद्वीप को देखा न जाता. पहले लोगों को लगता था कि यह सिर्फ द्वीपों का एक समूह हैं.

18. धरती पर केवल Antarctica ही ऐसा महाद्वीप हैं, जहाँ साँप बिल्कुल ही नही पाए जाते.

19. Antarctica ही केवल ऐसा महाद्वीप हैं जहाँ कोई टाईम जोन नही हैं.

20. 1994 के बाद Husky Dogs को Antarctica से बैन कर दिया था.

21. जनवरी 1979 में Emile Marco Palma, दुनिया के सबसे आख़िरी दक्षिणीछोर पर जन्म लेने वाली पहली इंसान बनी. ये अर्जेंटीना द्वारा खुद को अंटार्कटिका का हिस्सा बनाने का एक
प्रयास था. अर्जेंटीना ने एक गर्भवती औरत को यहां इसीलिए भेजा था.

22. आज तक का सबसे पुराना Sperm अंटार्कटिका में मिला हैं. एक कीड़े का 50 Million साल पुराना स्पर्म.

Friday, 26 August 2016

Iraq ke baare me rochak jankari

1. लोकप्रिय कहानियों में से एक “अली बाबा और चालीस चोर” की कहानी इराक में ही लिखी गई थी। रोचक तथ्यों के मुताबिक, कहानी आज से तकरीबन 1,000 साल पहले लिखी गई थी।

2. Iraq ने ही दुनिया को पहला नक्शा और कैलेंडर दिया।

3. आपको बताते चले कि ISIS इराकी सेना के सामने कुछ भी नही है। अपने आस्तिव को बनाए रखने के लिए ISIS खुद की मिनी सरकार चलाता है। अब यह दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी संगठन है।

4. क्या आप जानते है कि पहिये का आविष्कार इराक में ही हुआ था।

5. इराक में 5 हजार वर्षों से मधुमक्खी का पालन किया जाता है। लगभग सभी इराकी परिवारों के लिए मधुमक्खी पालन करना खाने और आय का एक बड़ा जरिया है।

6. 5 हजार वर्ष पहले यहां काफी हरियाली और दलदल थी, लेकिन धीरे-धीरे यह रेगिस्तान में तब्दील हो गया।

7. 1980-88 के दौरान Iran-Iraq युद्ध में लाखों लोग मारे गए थे। इस युद्ध से Iraq दिवालिया घोषित हो गया था। पैसे की चाहत में तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत की ऑइल फील्ड कब्जाने के उद्देश्य से हमला कर दिया। लेकिन, अमेरिकी गठबंधन वाले सैनिकों ने कुवैत से सद्दाम को खदेड़ बाहर किया। हालांकि, इराक में उसे सत्ता में बने रहने दिया।

8. किसी समय Iraq के स्कूल और कॉलेज अरब जगत में सबसे बेहतरीन माने जाते थे।

9. Saddam Hussein ने एक कानून पेश
किया था, जिसके तहत परिवार के सम्मान की रक्षा करते हुए अगर किसी व्यक्ति ने महिला की हत्या की हो, तो वह दोषमुक्त होगा। बता दें कि 2003 के बाद Iraq में ऑनर किलिंग मामलों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

10. इराक में आधे से ज्यादा शादी चचेरे भाई-बहन के बीच हुई हैं।

11. 2003 से पहले तक बगदाद का चिड़ियाघर मध्य पूर्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर हुआ करता था। तब वहां 600 से भी ज्यादा जानवर होते थे। इराक पर आक्रमण के बाद लुटेरे 50 जानवरों को
छोड़ बाकी सारे जानवर लूट ले गए थे।

12. ऐसा माना जाता है कि काली बिल्ली से संबंधित अंधविश्वास का जन्म Iraq में ही हुआ।

13. 2003 में 35 देशों के गठबंधन ने एक साथ इराक पर हमला किया था। हालांकि, फ्रांस और जर्मनी जैसे देश ने युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

14. Iraq ही दुनिया को वह पहला देश है, जिसने बताया कि 1 घंटे में 60 मिनट और 1 मिनट 60 सेकंड होते हैं।

15. नक्षत्रों के आधार पर भाग्य के बारे में बताने की शुरुआत भी Iraq से हुई है।

16. Iraq की संस्कृति में नृत्य ने हजारों सालों से अहम भूमिका निभाई है। इराक की नृत्य शैलियों में से एक हचाआ hacha’a, बेली डांसिंग के सामान है, लेकिन इस शैली में कूल्हे की जगह, गर्दन और हाथों के मूवमेंट ज्यादा होते हैं। इस नृत्य शैली के लिए महिलाओं के बालों का लंबा होना जरूरी है, क्योंकि इसमें बाल घुमाना शामिल है।

17. 12 घंटे दिन और 12 घंटे रात की शुरुआत Iraq से ही हुई है।

18. वैज्ञानिकों ने इराक की जमीन के नीचे 112,500,000,000 बैरल कच्चा तेल भंडार होने की पुष्टि की है। इराक में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल भंडार है।

Thursday, 25 August 2016

Nepal ke baare me rochak jankari

नेपाल के बारे में रोचक तथ्य

1. दुनिया में नेपाल का झंडा ही ऐसा हैं, जो वर्गाकार नहीं हैं. इसके अलावा सभी देशों के झंडों के चार कोने होते हैं.

2. नेपाल में दुनिया का सबसे स्लो इंटरनेट चलता हैं. यहां की Downloading Speed 256 kbps से भी कम हैं.

3. साउथ एशिया का सबसे पुराना देश नेपाल हैं और इसमें 123 भाषाएँ बोली जाती हैं.

4. नेपाल कभी चरस-तंबाकू आदि के लिए बहुत Famous था. लेकिन अब यहां चरस, तंबाकू खरीदना, बेचना और इस्तेमाल करना गैरकानूनी है.

5. नेपाल में हाथ मिलाकर या गले लगकर नहीं, बल्कि हाथ जोड़कर अभिवादन करने की परंपरा हैं.

6. नेपाल एक हिंदूराष्ट्र हैं, यहां की कुल जनसंख्या में से 81.3% हिंदू हैं.

7. नेपाल में भगवान बुद्ध के प्रति लोगों में
जबरदस्त श्रद्धा की भावना देखी जा सकती हैं. महाशिवरात्रि नेपाल का बहुत बड़ा त्योहार हैं.

8. पानी इकट्ठा करने के मामले में नेपाल दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं.

9. नेपाल की कई जनजातियों में एक स्त्री के कई पति होते हैं और वह सबके साथ संबंध बनाती हैं.

10. विश्व की दस सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में से आठ नेपाल में हैं. इसमें 8,848 मीटर की ऊंचाई वाला माउंट एवरेस्ट सबसे ऊंचा हैं.

11. नेपाल में कोई स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता, क्योंकि नेपाल कभी किसी देश का गुलाम नहीं रहा.

12. 54.6 cm की हाईट वाला दुनिया का सबसे छोटा आदमी चंद्र बहादुर नेपाल का हैं.

13. नेपाल में साप्ताहिक अवकाश शनिवार को होता हैं.

14. सीता का जन्म स्थल मिथिला नेपाल में हैं. जहाँ भारत में राम जन्म स्थल में राम लला केवल एक टेंट के नींचे हैं तो वही जनकपुर, नेपाल में
सीता जन्म स्थल में विशाल सीता मंदिर भी बना हुआ हैं.

15. नेपाल “गोरखा” 1816 से ब्रिटिश आर्मी का हिस्सा हैं.

16. भारत के 500 और 1000 के नोट नेपाल में नही चलते.

17. नेपाल का सबसे फेमस फास्ट फूड हैं “momo”.

18. नेपाल में खाना खाने के लिए उल्टे हाथ का
प्रयोग नही किया जाता.

19. सबसे ज्यादा देर तक हाथ मिलाने का रिकार्ड 2 नेपालियो के नाम हैं, 42 घंटे 35 मिनट तक.

20. आधे से ज्यादा नेपाल ऐसा हैं, जिसने कभी दारू पीकर नही देखी.

Somalia desh ke baare me rochak jankari

सोमालिया देश से जुड़े रोचक तथ्य

1. सोमालिया में समोसे को इसलिए बैन कर दिया है क्योंकि उसमें तीन कोण होते है।

2. सोमालिया में इस्लाम को 7वीं सदी में ही बैन कर दिया था।

3. सोमालिया मेँ सबसे अधिक जानवर पाए जाते हैं

4. सोमालिया की कुल आबादी करीब एक करोड़ 4 लाख है। जिनमेँ से 34 हजार
एचआईवी(Aids) के मरीज हैं।

5. सोमालिया की पूरे अफ्रीका महाद्वीप में सबसे अधिक आबादी है।

6. सोमालिया को बहुत पहले मालूम हो गया था कि मलेरिया नाम की भी बीमारी है।

7. फोरेन पॉलिसी पत्रिका के अनुसार सोमालिया पिछले 3 साल से सबसे नाकाम देशों की सूचि में सबसे ऊपर बना हुआ है.

8. सोमालिया में देश का पहला एटीएम 2014 में
लगाया गया है। यह मशीन अभी सलाम सोमाली बैंक ने एक महंगे होटल में लगाई गई है। अभी इस एटीएम से केवल अमेरिकी डॉलर ही निकाले जा सकेंगे। सोमालिया की अर्थव्यवस्था बहुत ही खस्ताहाल है और इसकी वजह से यहां पर बैंकिंग सेक्टर अविकसित है।

Bharat (india)ke baare me rochak jankari

भारत दुनियां की सबसे पुरानी सभ्‍यताओं में से एक हैं, जो 4,000 से अधिक वर्षों से चली आ रही है और जिसने अनेक रीति-रिवाजों और परम्‍पराओं का संगम देखा है। इस देश ने महान व्‍यक्‍ति जैसे, आर्यभट्ट, शून्य ‘के आविष्कारक को जन्‍म दिया है।

अगर आप भारत के इतिहास में जाएं तो आपको होश उड़ा देने वाले तथ्‍य मिलेंगे जिस पर आप गर्व से कह सकते हैं कि आप भारतीय हैं।

कुंभ मेला

कुंभ मेला भारत में हर 12 साल के बाद इलाहाबाद में आयोजित होता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन होता है जिसमें एक अरब से भी ज्‍यादा लोग दुनिया भर से गंगा स्‍नान के लिये आते हैं।

सबसे बड़ी डाक व्यवस्था

विश्व की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था केवल भारत में ही है जो अपनी सेवन गांव, शहर और कसबों तक पहुंचाती है। कशमीर के डल लेक में हाल ही में एक तैरने वाला पोस्‍ट ऑफिस शुरु किया गया है।

सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश

भारत में जितने ज्‍यादा किसान हैं उतना ही ज्‍यादा यहां दूध का भी उत्‍पादन होता है।

दुनिया की तीसरी बड़ी आर्मी

चाइना और यूएस के बाद भारत का नंबर तीसरी बड़ी आर्मी के स्‍थान पर आता है।

सबसे ज्‍यादा अंग्रेजी बोला जाने वाला देश

भारत USA के बाद विश्व का दूसरा देश हैं जहां
सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है। भारत में 29 राज्य हैं जहां हिंदी और अंग्रेजी मानक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है।

शतरंज

शतरंज का अविष्कार भारत में ही हुआ था। इसे ‘चतुरंग संस्कृत’ के नाम से जाना जाता था जिसका अर्थ होता है ‘एक सेना के चार सदस्य’।

यह भी पढ़े :- जानिए शतरंज से जुडी 25 रोचक बातें

लूडो की खोज

भारत में पचीसी का जन्‍म 6 वीं शताब्दी में हुआ था। आप को यह जान कर हैरानी होगी कि इस खेल के चित्र के सबूत अजंता की गुफाओं में आज भी मौजूद हैं। यह खेल भारत के मुगल सम्राटों द्वारा बहुत पसंद किया जाता था।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार यहां 6 मौसम

हिंदू कैलेंडर के अनुसार यहां साल में 6 मौसम होते हैं। क्‍या यह अद्भुत बात नहीं है?

गुलाबी गैंग केवल भारत में

गुलाबी गैंग महिलाओं का ऐसा गैंग है जो बुलाने पर मार-पीट करने वाले पतियों को झाडू से मारती है।

हीरे की पहली खोज

हीरा सबसे पहले भारत में गोलकोंडा के नदी किनारे पर पाया गया था। इसकी खोज 4,000 साल पहले की गई थी। विश्व प्रसिद्ध हीरा कोहिनूर भारत से ही निकला.

यहां खरीदा जाता है सबसे ज्‍यादा सोना

भारतीय ग्रहणियों के पास दुनिया का 11% तक सोना होगा। यह यूएस, स्‍विजरलैंड और जर्मनी के बचाए हुए सोने से भी कहीं ज्‍यादा होगा।

गोल्डन टेम्पल

गोल्‍डन टेम्‍पल भारत का एक मात्र ऐसा मंदिर है जो हर रोज बिना जाति, धर्म और वर्ग की परवाह किये बगैर हजारों लोगों को खाना खिलाता है।

सॉफ्टवेयर का निर्माण

भारत से 90 देशों को सॉफ्टवेयर का निर्यात किया जाता है।

योग कला

योग कला का उद्भव भारत में हुआ है और यह 5,000 वर्ष से अधिक समय से मौजूद है।

एयर इंडिया

एयर इंडिया ही एक ऐसा विमान है जो कि महिला स्टॉफ को हायर करता है क्योंकि महिलाओं के
हल्के होने से हर साल $500,000 सलाना ईधन की बचत होती है।

Momos (momo)ke baare me rochak jankari

मोमोज़ तिब्‍बत और नेपाल की पारंपरिक डिश है जहां से यह आई। लेकिन नॉर्थ ईस्‍ट में शिलांग एक ऐसी जगह है जहाँ अन्य राज्यों की तुलना में सबसे स्वादिष्ट मोमो बिकते हैं। यहां पर मीट से तैयार किये मोमो ज्‍यादा खाए जाते हैं।

शिलांग में मोमोज़ एक चीनी समुदाय दृारा लाया गया था, जो चीन से आ कर शिलांग में बस गया था। और फिर उसी समुदाय ने चाइनीज़ फूड, जिसमें खास तौर पर मोमोज़ (पारंपरिक तिब्बती) की शुरुआत की।

मोमो का मतलब



मोमो एक चाइनीज़ शब्‍द है जिसका मतलब है भाप में पकी हुई रोटी



इन लोगों का अहम आहार है



मोमोज़ वहीं दूसरी ओर मोमोज़, अरुणाचल प्रदेश
के मोनपा और शेरदुकपेन जनजाति, जिसका बॉर्डर पूरी तरह से तिब्‍बत से जुड़ा हुआ है, उनके आहार का भी एक अहम हिस्‍सा है। इन जगहों पर मोमोज़ की फिलिंग में पोर्क और सरसों की पत्‍तियां तथा अन्‍य हरी सब्‍जियां भर कर डाली जाती हैं और फिर इसे तीखी मिर्च के पेस्‍ट के साथ सर्व किया जाता है।



सिक्किम तक कैसे पहुंचा मोमोज़



अब आइये बात करते हैं कि मोमोज़ सिक्किम तक कैसे पहुंचा? यहां पर मोमोज़, भूटिया, लेपचा और नेपाली समुदायों की वजह से पहुंचा, जिनके आहार का हिस्‍सा मोमोज़ रहा करता था। सिक्‍किम में जो मोमोज़ बनाए जाते हैं, वह तिब्‍बती मोमोज़ जैसा ही होता है। 1960 के दशक में बहुत भारी संख्या में तिब्बतियों ने अपने देश से पलायन किया, जिसकी वजह से उनकी कुज़ीन भारत के सिक्किम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग और कलिमपोंग के पहाड़ी शहरों और दिल्ली तक पहुंच गई।



किस चीज़ की होती है फिलिंग



सिक्‍किम में बीफ और पोर्क मोमोज़ में भरने के लिये एक पारंपरिक चीज़ मानी जाती है। लेकिन यहां का क्राउड तो चिकन, वेजिटेबल और चीज़ से भरे मोमोज़ का खासा दीवाना है।



मोमो या डिमसम ?



जहां मोमो नेपाल, तिब्‍बत और भूटान में मोमोज़ के नाम से जाना जाता है वहीं मोमोज़ चाइना में अलग नाम “डिमसम” के नाम से जाना जाता है। चाइनीज़ डिमसम में सूअर का मांस,बीफ, झींगा, सब्जियां और टोफू आदि भरे जाते हैं।



कैसा होता है तिब्‍बत का मोमो



तिब्‍बत में तिब्‍बत को स्‍टीम और फ्राई, दोनों प्रकार से बनाया जाता है और फिर इन्‍हें गरम तेल में टमाटर, अदरक, लहसुन और सूखी लाल मिर्च डाल कर फ्राई कर के पेस्‍ट बना कर गरमा गरम सॉस के रूप में सर्व किया जाता है। तो अगर तिब्‍बती इसी चीज़ को मोमोज़ कहते हैं, तो वहीं चाइनीज़ इसे डिम सम कह कर पुकारते हैं।



भूटान में मोमोज़ कहां से आए?



भूटान में मोमोज़ तिब्बती समुदायों द्वारा लोकप्रिय बना। जब मोमोज़ यहां आया तो यहां के लोगों ने उसे अपना ही आकार और टेस्‍ट दे दिया। यहां पर मोमोज़ में ज्यादातर याक का मांस या बीफ का उपयोग भरावन के लिये किया जाता है। शाकाहारियों के लिये प्याज, पनीर, चीज़ बंद गोभी, मशरूम, आलू और पालक आदि का उपयोग होता है।



मोमोज़ कैसे बनते हैं इतने टेस्‍टी?



मोमोज़ को जो चीज़ सबसे ज्‍यादा टेस्‍टी बनाती है वह है, इसे बनाने का तरीका और इसमें पड़ने वाली सामग्री। अगर आटा ताजा और अच्‍छी क्‍वालिटी का है तो आपके मोमोज अच्‍छे ही बनेंगे। कई लोग आटा गूथने के लिये हल्‍के गरम पानी का प्रयोग करते हैं। इसमें भरने वाली सामग्री को बारीकट काट कर अदरक और
लहसुन के साथ मिलाना चाहिये।

Wednesday, 24 August 2016

Mahabharat ke baare me rochak jankari

हिन्दू मान्यताओं, पौराणिक संदर्भो एवं स्वयं महाभारत के अनुसार इस काव्य का रचनाकार वेदव्यास जी को माना जाता है। इस काव्य के रचयिता वेदव्यास जी ने अपने इस अनुपम काव्य में वेदों, वेदांगों और उपनिषदों के गुह्यतम रहस्यों का निरुपण किया हैं। इसके अतिरिक्त इस काव्य में न्याय, शिक्षा, चिकित्सा, ज्योतिष, युद्धनीति, योगशास्त्र, अर्थशास्त्र, वास्तुशास्त्र, शिल्पशास्त्र, कामशास्त्र, खगोलविद्या तथा धर्मशास्त्र का भी विस्तार से वर्णन किया गया हैं।

इस काव्‍य में आपको अनेको छुपे हुए रहस्‍य मिल जाएंगे जिसके बारे में आपने कल्‍पना भी नहीं की
होगी।

महाभारत से जुड़े कुछ रोचक रहस्‍य

1. महाभारत कालीन टेक्‍नॉलजी:- महाभारत में इसका वर्णन मिलता है- ”तदस्त्रं प्रजज्वाल महाज्वालं तेजोमंडल संवृतम।।” ”सशब्द्म्भवम व्योम ज्वालामालाकुलं भृशम। चचाल च मही कृत्स्ना सपर्वतवनद्रुमा।।” 8 ।। 10 ।।14।। अर्थात ब्रह्मास्त्र छोड़े जाने के बाद भयंकर वायु जोरदार तमाचे मारने लगी। सहस्रावधि उल्का आकाश से गिरने लगे। भूतमातरा को भयंकर महाभय उत्पन्न हो गया। आकाश में बड़ा शब्द
हुआ। आकाश जलाने लगा पर्वत, अरण्य, वृक्षों के साथ पृथ्वी हिल गई। अब सवाल यह उठता है कि क्या सचमुच ही हमारी आज की टेक्नोलॉजी से कहीं ज्यादा उन्नत थी महाभारत कालीन टेक्‍नॉलजी?

2.कौरव कैसे हुए 100 :-   कौरवों को कौन नहीं जानता। धृतराष्ट्र और गांधारी के 99 पुत्र और एक पुत्री थीं जिन्हें कौरव कहा जाता था। कुरु वंश के होने के कारण ये कौरव कहलाए। सभी कौरवों में दुर्योधन सबसे बड़ा था। गांधारी जब गर्भवती थी, तब धृतराष्ट्र ने एक दासी के साथ सहवास किया था जिसके चलते युयुत्सु नामक पुत्र का जन्म
हुआ। इस तरह कौरव सौ हो गए।

3. कहां से आई राशियां :-   महाभारत के दौर में राशियां नहीं हुआ करती थीं। ज्योतिष 27 नक्षत्रों पर आधारित था, न कि 12 राशियों पर। नक्षत्रों में पहले स्थान पर रोहिणी था, न कि अश्विनी। जैसे-जैसे समय गुजरा, विभिन्न सभ्यताओं ने ज्योतिष में प्रयोग किए और चंद्रमा और सूर्य के आधार पर राशियां बनाईं और लोगों का भविष्य बताना शुरू किया, जबकि वेद और महाभारत में इस तरह की विद्या का कोई उल्लेख नहीं मिलता जिससे कि यह पता चले कि ग्रह नक्षत्र व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करते हैं।

4.महाभार युद्ध में विदेशी भी शामिल :- एक ओर जहां यवन देश की सेना ने युद्ध में भाग लिया था वहीं दूसरी ओर ग्रीक, रोमन, अमेरिका, मेसिडोनियन आदि योद्धाओं के लड़ाई में शामिल होने का प्रसंग आता है। इस आधार पर यह माना जाता है कि महाभारत विश्व का प्रथम विश्व युद्ध था।

5.महाभारत को वेदव्यास ने लिखा :- वेदव्यास कोई नाम नहीं, बल्कि एक उपाधि थी, जो वेदों का ज्ञान रखने वाले लोगों को दी जाती थी। कृष्णद्वैपायन से पहले 27 वेदव्यास हो चुके थे,
जबकि वे खुद 28वें वेदव्यास थे। उनका नाम कृष्णद्वैपायन इसलिए रखा गया, क्योंकि उनका रंग सांवला (कृष्ण) था और वे एक द्वीप पर जन्मे थे।

6. कैसे हुई अभिमन्‍यु की हत्‍या :- लोग यह जानते हैं कि अभिमन्यु की हत्या चक्रव्यूह में सात महारथियों द्वारा की गई थी। इन सातों महारथियों ने मिलकर अभिमन्यु की हत्या कर दी थी लेकिन यह सच नहीं है। महाभारत के मुताबिक, अभिमन्यु ने बहादुरी से लड़ते हुए चक्रव्यूह में मौजूद सात में से एक महारथी को मार गिराया था। इससे नाराज होकर दुशासन के बेटे ने
अभिमन्यु की हत्या कर दी थी।

bankoak ke ke baare me rochak jankari


खूबसूरत बीचेस के दिलकश नजारे

बैंकॉक चारो ओर से कई खूबसूरत बीचेस से घिरा हुआ है। Koh Samet, Koh Chang, Koh Mat और कई शानदार बीच आपको गोवा की कीमतों पर वो अहसास कराएंगे कि आप हर बार यहां आना चाहेंगे। शहर की भीड़भाड़ से दूर इन बीचेस तक पहुंचने में आपको सिर्फ डेढ़ से दो घंटे ही लगेंगे और यहां पंहुचकर आप सब कुछ भूल जाएंगे।

कम खर्चे में ऐसी लग्‍जरी और कहां?

इंडिया से लेकर दुनिया के किसी भी बड़े शहर में अगर कोई 5 स्‍टार लग्‍जरी फील करना चाहता है तो उसे लाखों रुपए खर्च करने होंगे लेकिन बैंकॉक में मैनीक्‍योर, स्‍पा आदि कई सर्विसेज के साथ 5 स्‍टार होटल्‍स की लग्‍जरी आपको 100 डॉलर प्रतिदिन के रेट पर मिल जाएगी। यानि कि अगर आप अपनी छुटि्टयां लग्‍जरी स्‍टाइल में स्‍पेंड करना चाहते हैं तो बैंकॉक से अच्‍छी जगह कोई और नहीं होगी।

जानदार नाइट लाइफ

बैंकॉक की नाइट लाइफ तो कहने ही क्‍या हैं।
यहां की Khao San Road पर एक से बढ़कर एक नाइट क्‍लब, बार, और रेस्‍टोरेंट्स मौजूद हैं। यहां के भव्‍य रूफटॉप स्‍काई बार में आप मजे से अपने ड्रिंक का मजा ले सकते हैं। यहां की रौनक देखकर पार्टी लवर्स का यहां से वापस जाने का मन ही नहीं होगा। बैंकॉक की नाइट लाइफ इंज्‍वाय करने के बाद आप उसे कभी भूल नहीं पाएंगे।

अनोखे 4डी मूवी थियेटर

मूवी देखने के शौकीनों के लिए बैंकॉक में आपको मिलेंगे शानदार 4डी मूवी थियेटर। यूएस और
कनाडा के किसी 4डी मूवी थियेटर के रेगुलर टिकट की तुलना में बैंकॉक में इन थियेटर के प्रीमियम टिकट बहुत कम कीमत लेकर आप मूवी देखने का अनोखा मजा ले पाएंगे।



चाइना ट्रिप भी होगी पूरी

बैंकॉक में मौजूद चाइना टाउन इलाका पूरी तरह से चीन में होने का एहसास कराता है। यहां के चाइनीज टेम्‍पल, रोड के किनारे के फूड स्‍टॉल्‍स और गोल्‍ड शॉप के अलावा तमाम ऐसी चीजें
आपको चाइना टाउन में देखने को मिलेंगी कि आप भूल जाएंगे कि आप चीन नहीं बल्‍िक बैंकॉक में हैं। शॉर्टकट में मतलब यह है कि यहां घूमकर आप एक साथ दो देशों को घूमने का मजा ले पाएंगे।

ट्रेडिशनल थाई मसाज का आनंद

बैंकॉक घूमने जाने वालों के लिए यहां का पारम्‍परिक थाई मसाज सबसे बड़ा अट्रैक्‍शन है। कुछ कुछ पेनफुल यह खास मसाज आपकी बॉडी को ऐसा रिलैक्‍स देगा कि आपको छुटि्टयों से लौटकर बिल्‍कुल भी थकान महसूस नहीं होगी।
तो इंडिया वापस लौटने से पहले कराएं थाई मसाज और कीजिए छुटि्टयों की फ्रेश ऐंडिंग।

अमेजिंग शॉपिंग एक्‍सपीरियंस

बैंकॉक में इंटरनेशनल शॉपिंग एक्‍सपीरियंस करना चाहते हों तो भव्‍य यहां के भव्‍य शॉपिंग मॉल से लेकर वीकेंड पर लगने वाले दुनिया के सबसे बड़े और शानदार मार्केट्स में से एक में जाएं। जेजे मार्केट से लेकर चाटुचक मार्केट में आपको पर्स से लेकर पप्‍पी तक सब कुछ मिल जाएगा। यहां के रोड साइड बाजारों में आपको दुनिया के बड़े से बड़े फैशन ब्रांड के फैशन
गारमेंट्स, जूते और भी न जाने क्‍या क्‍या अपनी कीमतों पर मिल जाएंगे। एक बात ध्‍यान रखिएगा जनाब कि इन बाजारों में आने से पहले पर्स में खूब पैसे रख लें वर्ना दिल भर के शॉपिंग करने का आपका प्‍लान अधूरा न रह जाए।



लाजवाब स्‍ट्रीट फूड

बैंकॉक की सड़कों पर आपको इंडिया के शहरों की ही तरह बहुत सारे स्‍ट्रीट फूड स्‍टॉल्‍स मिल जाएंगे। जेजे मार्केट की भीड़भाड़ वाली की
सड़कों से लेकर यहां के पतले रास्‍तों तक में आपको कई तरह के सी फूड से लेकर बहुत सारे फ्रेश वेज और नॉनवेज फास्‍ट फूड आपके जबान के स्‍वाद को बिल्‍कुल ही बदल डालेंगे।

ग्रांड पैलेस ट्रिप

बैंकॉक के मोस्‍ट पॉपुलर टूरिस्‍ट अट्रैक्‍शन में सबसे ऊपर है यहां के शासक का पुराना पहल ग्रांड पैलेस। इस भव्‍य महल को देखकर आपको शायद राजस्‍थान के कुछ महलों की याद आ सकती है। इस भव्‍य महल की गोल्‍ड प्‍लेटेड दीवारें नक्‍काशीदार छतें, इस महल के खूबसूरत बाग
और महल की दीवार पर बनी दुनिया की सबसे बड़ी वाल पेंटिंग देखकर आप खुद को भूल ही जाएंगे। इसी महल के कैंपस में मौजूद एक मंदिर में हरे चमकदार पत्‍थर की भगवान बुद्ध की भव्‍य प्रतिमा लोगों का अपनी ओर खींच ही लेती है। ग्रांड पैलेस को बैंकॉक का धार्मिक स्‍थल माना जाता है, इसलिए पूरे और ढंग के कपड़े पहनकर ही जाएं।

बोट में बैठकर देखें पानी में झिलमिलाता शहर

बैंकॉक श्‍ाहर से होकर गुजरती है शहर की लाइफलाइन Chao Phraya नदी। नदी में धीरे
धीरे चलती मोटर वोट में बैठकर शाम के अंधेरे में पूरे शहर को देखने का आनंद आपको बनारस के घाट भी भुला देगा। यहां पर वाटर टैक्‍सी काफी पॉपुलर हैं जिसमें घूमकर आप खुद को काफी रिलैक्‍स फील करा सकते हैं। बैंकॉक में मौजूद खूबसूरती को यादों में समेटे रखने के लिए एक अच्‍छा कैमरा अपने साथ जरूर रखें, वर्ना आपकी यादों से कुछ मिस न हो जाए।


navjot singh siddhu ke baare me rochak jankari


Navjot Singh Siddhu के बारे में क्या आप जानते हैं यह रोचक बातें. क्रिकेटर से टीवी एंकर और फिर नेता बनने वाले सिद्धू के बारे में जानें खास बातें…

1. पटियाला से शुरू की क्रिकेट की कोचिंग

पटियाला में पले– बढ़े सिद्धू ने यहीं से क्रिकेट की कोचिंग शुरू की थी. वे पटियाला के यदविंद्रा पब्लिक स्कूल और बारादरी गार्डन में घंटों क्रिकेट की प्रैक्टिस करते थे.

2. 20 साल की उम्र में खेला टेस्ट क्रिकेट

पटियाला के सिद्धू ने सिर्फ 20 साल की उम्र में भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. अपने तीसरे ही टेस्ट मैच में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया था. 16 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सिद्धू टेस्ट क्रिकेट में डबल सेंचुरी भी लगा चुके हैं.

3. अमृतसर से जीता चुनाव

2004 में शेरी पा बीजेपी में शामिल हुए और इसी साल अमृतसर से चुनाव जीतकर उन्होंने दिखा दिया कि वे राजनीति में भी क्रिकेट की तरह लंबी
पारी खेलेंगे.

4. दिग्गज नेता को श‍िकस्त दी

सिद्धू ने अमृतसर से कांग्रेस के आरएल भाटिया को 90 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया था. भाटिया वही नेता थे, जो ऑपरेशल ब्लू स्टार के बाद भी कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर से जीतने में सफल रहे थे.

5. ठहाकों का स‍िलसिला जारी

2005 में सिद्धू कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर
में जज के तौर पर नजर आए और इस शो ने छोटे पर्दे पर इतिहास रच दिया. सिद्धू ने छोटे पर्दे पर ठहाके लगाने का जो सिलसिला इस शो से शुरू किया, वो आज तक कपिल शर्मा के शो पर जारी है.

6. जेल में काटनी पड़ी थीं कई रातें

2006 सिद्धू के लिए बुरा दौर लेकर आया. हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट ने उन्हें 1988 के हत्या के मामले में सजा सुना दी. 1988 में उनका गुरुनाम सिंह नाम के एक शख्स से झगड़ा हुआ था. मारपीट के बाद इस शख्स की मौत हो गई
थी. हाईकोर्ट ने उन्हें तीन साल जेल की सजा सुनाई थी. वो कई दिन जेल में रहे थे. बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी.

7. सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

2007 में सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को राहत देते हुए हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी और उन्हें जमानत देकर चुनाव लड़ने की इजाजत भी दे दी. सिद्धू एक बार फिर अमृतसर से चुनाव जीतने में कामयाब रहे.

8. जब बीजेपी से नाराज हुए सिद्धू

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जब सिद्धू की जगह अमृतसर से जेटली को उतारा, तो वे पार्टी से नाराज हो गए थे. उन्होंने जेटली के लिए प्रचार भी नहीं किया. बाद में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाकर यह मान लिया कि सिद्धू की नाराजगी पूरी तरह दूर हो गई है.

9. सद्भावना मिशन में दिया था मोदी का साथ

2012 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी जब सद्भावना मिशन पर निकले थे, तो इस मिशन में भी सिद्धू ने उनका साथ निभाया था.

10. बीमारी को भी दी मात

पिछले साल सिद्धू के फैंस को तब बड़ा धक्का लगा था, जब वे नसों में खून का थक्का जमने (डीवीटी) के चलते दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे. सिद्धू ने जिंदादिली दिखाई और इस बीमारी से उबरने में कामयाब रहे. पूरे देश के साथ पीएम मोदी ने भी उनके स्वस्थ होने की दुआएं की थीं.


anil kumble (jumbo)ke baare me rochak jankari


भारतीय क्रिकेटर टीम के कप्‍तान व दिग्गज स्पिनर रहे अनिल कुंबले अब भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बन गए हैं। उनके कोच बनाए जाने से अब टीम इंडिया को 16 साल बाद भारतीय कोच मिला है। वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि क्रिकेट के साथ कुंबले को जंगलों से भी बेहद लगाव है। आज वाइल्‍ड लाइफ को बचाना उनके बड़े लक्ष्‍यों में शामिल हैं। ऐसे में आइए इस मौके पर जानें क्रिकेट नहीं जंगल से जुड़ा है कुंबले का ‘Jumbo’…

Anil Kumble ke baare mein interesting facts in Hindi.

असली जंबो इसमें

पूर्व भारतीय खिलाड़ी अनिल कुंबले का दूसरा नाम जंबो है। यह उनका निकनेम कहा जाता है। क्रिकेट खिलाड़ी अनिल कुंबले का जितना खेल के प्रति समर्पण रहा है उतना ही जानवरों को लेकर भी रहा है। कहा जाता है कि उनका असली जंबो तो इसी में है। उनकी एक खास बात यह है कि वह जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे बिना पूरे किए नहीं रहते हैं।

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी

पूर्व भारतीय खिलाड़ी अनिल कुंबले को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी बेहद पसंद हैं। क्रिकेट के बाद यह उनका दूसरा प्याीर है। सोशल मीडिया पर भी वह कई बार अपनी इस खास अदा के लिए छाए रहते हैं। वह फोटोग्राफी करने के बाद तस्वी रें सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के लिए पोस्टक करते हैं। कुंबले यह काम 17 साल की उम्र से कर रहे है।

जंबो फंड बनाया गया

शायद इसीलिए रिटायरमेंट के बाद अनिल कुंबले
ने अपने दूसरे शौक को तरजीह दी। कुंबले ने वाल्ड लाइफ संरक्षण की दिशा में कदम बढाया और आज यहां काफी तेजी से सक्रिय हैं। वर्तमान में कर्नाटक में फाउंडेशन ‘द कुंबले फाउंडेशन – जंबो फंड’ वन्य जीवों के संरक्षण के लिए काम कर रहा है। फाउंडेशन का नाम अपने निकनेम पर रखा है।

धन जुटाने का काम

कुंबले का यह यह फाउंडेशन वन्य जीवों के लिए धन जुटाने का काम भी कर रहा है। वहीं कर्नाटक सरकार ने सन 2009 में उन्हें स्टेट बोर्ड फॉर
वाइल्ड लाइफ का वाइस चेयरमैन नियुक्तन किया। यह संस्थाे वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के अंतर्गत काम करती है। कर्नाटक सरकार के इस कदम के लिए कुंबले ने उसका आभार भी व्यटक्त किया।

अपनी सेविंग से पैसा

वहीं अनिल कुंबले का कहना है कि वह इस फाउंडेशन के कर्नाटक के साथ-साथ पूरे भारत में विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। वह अपने एनजीओ को बेहतर तरीके से चलाने के लिए कई बार पैसा अपनी सेविंग से भी निकालते हैं।
उनका कहना है कि किसी एनजीओ को चलाना इतना आसान नहीं है, लेकिन उन्हें इससे काफी खुशी होती है।

पहला राज्य कर्नाटक

कुंबले के कार्यकाल में कर्नाटक में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्टिड एरिया 3.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.2 प्रतिशत हुआ। ऐसा पहली बार किसी राज्य में हुआ है। इसके साथ कुंबले का प्रयास है कि वाइल्ड लाइफ को बढ़ाने के लिए सबसे पहले देश में टूरिज्म को बढ़ाना होगा। जब टूरिज्मय बढ़ेगा तो ज्या दा से ज्यासदा लोग यहां पर परिवार के
साथ आएंगे।

काफी कुछ बदल सकता

अनिल कुंबले का कहना है कि उनके इस प्रयास में काफी लोग आज अपना समर्थन दे रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं और आगे भी जुड़ेंगे। उनका मानना है कि पर्यावरण की दिशा में छोटा सा ये प्रयास काफी कुछ बदल सकता है। वह अपने फाउंडेशन से जुड़े वन्य स्टाफ व ऑफिसर्स को पुरस्कृत भी करते रहते हैं।


mouse ke baare me rochak jankari


डगलस एंजेलबर्ट ने 1960 में जब कंप्यूटर माउस का आविष्कार किया था, तब उन्होंने उसे लकड़ी से बनाया था। एंजेलबर्ट का पिछले दिनों निधन हो गया, लेकिन, अब तक के सफर में माउस ने तमाम पड़ाव पार कर लिए हैं। यह अब वायरलेस भी हो गया है। आइए जानें कंप्यूटर माउस के कुछ दिलचस्प तथ्य..

History about Mouse in Hindi. General Knowledge  about Mouse in Hindi. जानिए माउस के बारे में.

-जिस समय 1960 में एंजेलबर्ट ने माउस का
अविष्कार किया था, उस समय बड़े-बड़े कमरों के बराबर कंप्यूटर होते थे, इन मशीनों में पंच कार्ड द्वारा डाटा भरे जाते थे।

-1963 में बिल इंग्लिश ने डगलस के स्केचेज के आधार पर लकड़ी का माउस बनाया, जिसे चलाने के लिए दो पहियों का इस्तेमाल किया। ‘ डगलस ने 1968 में सैन फ्रांसिसको के कंप्यूटर कॉन्फ्रेंस में माउस का पहला डिमॉन्सट्रेशन दिया।

-जैक हॉली और बिल इंग्लिश डगलस के इस काम से बहुत प्रभावित थे। उन्होंने उसी के आधार पर पहला डिजिटल माउस 1972 में जीरॉक्स
पार्क डिजाइन किया। इस माउस में एनलॉग से डिजिटल में कन्वर्ट करने की जरूरत नहीं होती थी, यह सीधे इन्फॉर्मेशन कंप्यूटर को भेजता था। इसी माउस में पहली बार मेटल की माउस बॉल लगाई गई।

-1970 में डगलस एंजेलबर्ट ने माउस का पेटेंट कराया था, उनके नाम माउस के अलावा 45 और आविष्कारों का पेटेंट है।

-शुरुआत में माउस को ‘बग’ नाम से जाना जाता था, लेकिन इसे माउस इसलिए कहा गया, क्योंकि स्टैंफोर्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट में विकसित किए गए
माउस का आकार बिल्कुल चूहे की तरह था।

-डगलस के प्रदर्शन के करीब बीस साल बाद 1981 में माउस इस्तेमाल के लिए बाजार में आया, जिसमें बॉल और दो बटन होते थे। जेरोक्स स्टार 8010 पर्सनल कंप्यूटर के साथ इसे बेचा गया। उस समय इस कंप्यूटर की कीमत थी 16000 डॉलर।

-माउस की बॉल का अविष्कार बिल इंग्लिश ने 1970 में किया था।

-माइक्रोसॉफ्ट ने पहली बार 1983 में माउस की
बिक्री शुरू की।

-1991 में लॉजिटेक ने दुनिया का पहला वायरलेस माउस पेश किया, जिसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी ट्रांसमिशन का इस्तेमाल किया गया।

– 2004 में लॉजिटेक कंपनी ने पहला लेजर माउस बाजार में उतारा था। इस माउस की स्पीड ऑप्टिकल माउस से 20 गुना ज्यादा थी।

-माउस की स्पीड को मिकी यूनिट में गिना जाता है। एक मिकी एक इंच का 200वां हिस्सा होता है।

-इसे इंग्लिश, स्पेनिश, इटालियन, जर्मन, फ्रेंच और रूसी सहित अनेक भाषाओं में माउस के नाम से ही जाना जाता है।



कौन थे डगलस एंजेलबर्ट



डगलस एंजेलबर्ट (डग) सिर्फ माउस के ही जन्मदाता नहीं, बल्कि ई-मेल, वर्ड प्रोसेसिंग और
टेलिकॉन्फ्रेंसिंग पर भी शुरुआती काम किया था। उनका जन्म 30 जनवरी 1925 को ओरेगन के पास पोर्टलैंड में हुआ था। उनके पिता रेडियो मैकैनिक और मां गृहिणी थीं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद दूसरे विश्वयुद्ध में राडार टेक्नीशियन के रूप में काम किया। इसके बाद वे नासा की संस्था नाका में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर काम करने लगे। जल्द ही वह नौकरी छोड़कर डॉक्टरेट की उपाधि के लिए बर्कले स्थित कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय चले गए। बाद में उन्होंने ऑग्मेंटेशन शोध केन्द्र के नाम से अपनी प्रयोगशाला स्थापित की। उनकी प्रयोगशाला ने एआरपीएनेट के
विकास में सहयोग किया़, जिसने आगे चलकर इंटरनेट का रूप लिया। उन्हें 1997 में लेमेलसन-एमआईटी पुरस्कार मिला और साल 2000 में पर्सनल कम्प्यूटिंग की बुनियाद तैयार करने के लिए नेशनल मेडल फॉर टेक्नालॉजी से नवाजा गया।


ek smartphone calling surfing ke alawa aur bhi alg alg kaam krta hai


कॉलिंग, चैटिंग, ब्राउजिंग, सोशल मीडिया और मेल चेक करने के सिवा आप अपने स्मार्टफोन से और क्या काम ले सकते है? आप सोच रहे होंगे इतना कुछ तो करता है हमारा स्मार्टफोन और क्या करेगा, लेकिन नहीं जनाब! अब भी ऐसा बहुत कुछ है जो आपका स्मार्टफोन कर सकता है बस उसका आपको पता नहीं। आज आपको बताते है कि आपका साधारण सा दिखने वाला स्मार्टफोन कितने और असाधारण काम कर सकता है: Secret tips & uses of Smartphone  in Hindi. Smartphone yeh kaam kar sakta hain. secret tricks of smartphone.

1.अपने स्मार्टफोन से बारकोड करें स्कैन

आपके एंड्रायड स्मार्टफोन का कैमरा फोटो खींचने और वीडियो रिकॉर्डिंग के सिवा क्या करता है। आप सोच रहे होंगे फोन कैमरा से और भला आप क्या कर सकते है, लेकिन नहीं आप अपने स्मार्टफोन कैमरा से स्कैनिंग भी कर सकते है। बस इसके लिए फोन में बारकोड स्कैनर एप डाउनलोड करें और जिस भी प्रॉड्क्ट का बारकोड स्कैन करना चाहते है कर लें। असल में बारकोड स्कैन करने पर प्रॉडक्ट की बहुत सी अन्य जानकारियां भी पता चलती है।

स्क्रीन ऑफ में भी दे सकते है वॉयस कमांड
आजकल बहुत से ऐसे एंड्रायड स्मार्टफोन है जिनमें स्क्रीन ऑफ होने पर भी आप ‘ओके गूगल ‘ वॉयस कमांड दे सकते है। आप अपने फोन की कम्पैटिबिलिटी को भी चेक कर सकते है। बस इसके लिए गूगल सेटिंग्स>सर्च एंड नाउ> वॉयस>ओके गूगल डिटेक्शन> में जाकर>ऑलवेज ऑन को इनेबल कर दें।

3.अपने खोएं फोन को खुद करें लॉक

आपका स्मार्टफोन चोरी या खो जाएं तो भी यह
खुद इतना स्मार्ट है कि आप इसका पूरा कंट्रोल अपने हाथ में रख सकते है। बस इसके लिए फोन में एंड्रायड डिवाइस मैनेजर एप डाउनलोड करें, वैसे आजकल कुछ फोन्स में यह प्रीलोडेड मिलता है। अगर आपके स्मार्टफोन में यह नही है तो सेटिंग> सिक्योरिटी>डिवाइस एडमिनिस्ट्रेशन सेटिंग में जाएं और तब ऑप्शन के इनेबल कर दें। बस अब आप अपने स्मार्टफोन को चोरी या खोने के बाद भी खुद कंट्रोल कर सकते है क्योंकि आप इसे किसी भी अन्य कंप्यूटर से चला सकते है।

4.इन्वर्ट कलर फीचर

अगर आपका स्मार्टफोन एंड्रायड लॉलीपॉप 5.0 या उससे ज्यादा के वर्जन का है तो इन्वर्ट कलर फीचर उसमें उपलब्ध होगा। हो सकता है यह आपको यूजलैस लगे लेकिन इससे आपके फोटो की ब्राइटनेस कम हो सकती है। अगर आप ज्यादा लाइट वाली थीम का प्रयोग कर रहे हैं तो यह फीचर आपके बहुत काम आ सकता है।

5.आपका स्मार्टफोन देगा आपको पूरी जानकारी

बहुत से स्मार्टफोन में गूगल क्रोम डिफॉल्ट वेब ब्राउजर उपलब्ध होता है, लेकिन क्रोम का बढ़िया इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने डिवाइस में
जीमेल के द्वारा लॉगइन करना होगा। फिर जब भी आप किसी और डिवाइस से लॉगइन करेंगे तो recent tabs के विकल्प के साथ यह भी चेक कर सकेंगे कि आपने उसमें क्या-क्या किया था यानि पूरी जानकारी खुद आपका स्मार्टफोन देगा।


Monday, 22 August 2016

computer ko hang hone se kaise bachaye


कॉरपोरेट जगत में काम करते हैं और अपने लैपटॉप या कम्प्युटर का नियमित इस्तेमाल करते हैं तो यकीनन PC और लैपटॉप के हैंग होने और वायरस अटैक के चलते इसकी धीमी रफ्तार से परेशान होते होंगे। हम आज अपनी खबर में आपकी इसी परेशानी का हल देंगे। आम तौर पर लोग ऐसी स्थिति में अपने सिस्टम को फॉर्मेट कर पीछा छुड़ा लेते है लेकिन ऐसा करने पर कभी कभार हमारे अहम फाइल्स, फोल्डर या डॉक्यूमेंट्स डिलीट हो जाते है। मगर न चाहते हुए भी आपको यह नुकसान उठाना पड़ता है। अगर आप तकनीकी क्षेत्र से वास्ता रखते हैं तो जरूर जानते होंगे कि कुछ खास टिप्स के जरिए आप
अपने सिस्टम को हमेशा प्रॉब्लम फ्री रख सकते हैं। हम आपको बताएंगे कि आप किन चुनिंदा टिप्स के इस्तेमाल से अपने सिस्टम और लैपटॉप को हैंग होने से बचा सकते है।

Computer/Laptop ko fast karne ki tips. Computer agar slow ho gya to try kijiye yeh tips aur tricks. Slow computer ko fast karne ki tips & Trick. Trick & Tips for Slow Computer/Laptop to get Fast in Hindi.

टिप्स 1-

रिसाइकल बिन (Recycle Bin)

रिसाइकल बिन को हमेशा खाली रखें। लोग आमतौर पर डेस्कटॉप पर मौजूद फाइल या आईकॉन को डिलीट कर बेफिक्र हो लेते हैं। लेकिन ऐसा करने के बाद भी आपकी फाइल आपके ही सिस्टम के रिसाइकल बिन फोल्डर में इनएक्टिव मोड में सेव हो जाती है। इसलिए यहां पर जाकर भी आपको अपनी फाइल डिलीट करना जरूरी होता है।

कैसे करें रिसाइकल बिन को खाली

पहला तरीका रिसाइकल बिन में जाकर Empty Bin पर क्लिक करें, ऐसा करने पर अगर फाइल गलती से डिलीट भी हुई है तो आप उसे दोबारा से देख सकते है। ऐसे में आप जो भी फाइल डिलिट करें उसे Shift+Delete दबाकर करें। ऐसे में फाइल हमेशा के लिए डिलिट हो जाएगी।

टिप्स 2

कंप्यूटर पर स्टार्ट अप प्रोग्राम इनस्टॉल करने से सिस्टम स्लो हो जाता है। स्टार्ट  अप प्रोग्राम वो होते हैं जो सिस्टम ऑन करने पर खुद ऑन हो
जाते है। जैसे  कि एनालॉग क्लॉक, स्क्रीन न्यूज फीड, जी-टॉक, स्काइप, बिट टोरेंट आदि। इसे अनइन्स्टॉल करने के लिए Start menu पर जाएं, या फिर ‘windows key + R’ क्लिक करें।

जो विंडो खुलेगी उसमें “msconfig” लिखें। अब यहां से स्टार्ट अप (Start Up) टैब पर क्लिक कर जिन प्रोग्राम्स का इस्तेमाल नहीं करना उन्हें लिस्ट से हटा दें।

टिप्स 3

C ड्राइव को खाली रखें

आपके कंप्यूटर में सबसे जरूरी ड्राइव C ड्राइव होती है। यह हार्ड डिस्क का हिस्सा है जिसमें जरूरी सॉफ्टवेयर्स स्टोर्ड होते है। यह सब आपके सिस्टम को चलाने के लिए जरूरी होते हैं। इस ड्राइव में ज्यादा डेटा न रखें और कोई पर्सनल डेटा भी उस ड्राइव में न रखें।

टिप्स 4

कंप्यूटर में ज्यादा गेम्स खेलने के लिए अपने सिस्टम के ड्राइवर्स को अपग्रेड करते रहें। कंप्यूटर खरीदते वक्त जो ड्राइवर्स साथ आते हैं वो समय
के साथ साथ पुराने हो जाते हैं। अपने हार्डवेयर के ड्राइवर को किसी भी वेंडर से अपग्रेड कराया जा सकता है। कंप्यूटर में AMD, nVidia या Intel जिसका भी ग्राफिक्स प्रोसेसर हो उसी हिसाब से वेंडर से ड्राइवर अपग्रेड करवा सकते हैं। समय समय पर अपग्रेड करवाने से कंप्यूटर में गेम खेलते वक्त भी सिस्टम हैंग नहीं करेगा।

टिप्स 5

अपने कंप्यूटर में हमेशा एक ही एंटीवायरस रखना चाहिए। दो एंटीवायरस रखने से सिस्टम स्लो हो जाता है। ध्यान रहे एंटीवायरस हमेशा रजिस्टर्ड
होना चाहिए।

टिप्स 6

कई बार सिस्टम अपडेट करने के बाद कुछ फाइल्स  करप्ट हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कंप्यूटर का ऑपरेटिंग सिस्टम आपके सिस्टम की फाइल्स में बदलाव करता रहता है।

करप्ट फाइल्स का आपके सिस्टम में कोई काम नहीं होता सिवाए जगह घेरने के। ऐसे फाइल्स को डिलीट या रिपेयर कर सकते है। करप्ट फाइल्स को चेक करने के लिए Control panel>
programs> uninstall or change programs में जाकर “System File Checking” के जरिए इन्हें हटा सकते हैं।

टिप्स 7

नियमित इस्तेमाल से पुराने कंप्यूटर में हार्डवेयर को बदल देना जरूरी हो जाता है। आप अपने सिस्टम की RAM बढ़ा सकते हैं और इसकी केबल बदली जा सकती है। कभी कभी सिस्टम में पोर्ट भी काम करना बंद कर देते हैं। अगर सिस्टम बार बार स्लो हो रहा है तो एक बार इसे चेक करवा लें। जरूरी नहीं है हमेशा दिक्कत हार्डवेयर
में ही हो, यह सॉफ्टवेयर में भी हो सकती है।

टिप्स 8

कंप्यूटर की स्पीड को बढ़ाने के लिए डेस्कटॉप को साफ रखें। कम से कम फाइल्स रखें। क्योंकि डेस्कटॉप पर सेव्ड फाइल्स सीधा C ड्राइव में जाती है जो कंप्यूटर को स्लो कर देती है। इन फाइल्स के रखने से RAM भी ज्यादा खर्च होती है। इसलिए फाइल्स को डेस्कटॉप पर न रखकर किसी ड्राइव में सेव करके रखें।

टिप्स 9

रजिस्टर्ड एंटीवायरस का इस्तेमाल

सिस्टम में इंटरनेट के कारण वायर

whatsapp ke baare me rochak jankari


अगर आपसे कोई कहे कि आप WhatsApp (व्हाट्सऐप) पर बिना ऑनलाइन हुए किसी को मैसेज भेज सकते हैं तो निश्चित आप चौंक जाएंगे। लेकिन एक छोटी सी ट्रिक से यह कमाल संभव है। संभव यह भी है कि आप बिना Last Seen चेज किए किसी भी मैसेज को पढ़ सकते हैं। सीधी और सरल भाषा में इस बात को समझें तो आपके WhatsApp (व्हाट्सऐप) स्टेटस में आपका Last Seen नहीं बदलेगा और आप किसी को मैसेज भेज भी सकते हैं और किसी ओर से भेजे गए मैसेज को पढ़ भी सकते हैं।

WhatApp Tricks in Hindi. Bina
WhatsApp open kiye kisi ko Message kaise send kare?

जब कभी भी आप अपने WhatsApp (व्हाट्सऐप) एप्लीकेशन को ओपन करते हैं तब सामने वाले यूजर को आप ऑनलाइन शो करते हैं। इसके बाद जब आप WhatsApp (व्हाट्सऐप) से एक्जिट हो जाते हैं यानी एप्लीकेशन को बंद कर देते हैं तो Last seen में वहीं समय दर्ज हो जाता जब आपने एप्लीकेशन को एक्जिट किया है। दोबारा एप्लीकेशन ओपन करने तक आपका Last Seen स्टेटस एक सा ही रहता है।

Last Seen बंद करने की भी होती है सुविधा

कोई भी यूजर WhatsApp (व्हाट्सऐप) की एप्लीकेशन की सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी के अंतर्गत अपने स्टेटस को ऑफ करके अपने Last Seen ऑप्शन को बंद कर सकता है। ऐसा करने से न तो आप किसी WhatsApp (व्हाट्सऐप) यूजर का न ही कोई आपका Last Seen देख पाएगा।

अब समझिए Tricks कैसे WhatsApp (व्हाट्सऐप) में Last Seen बिना बदले आप
मैसेज भेज या पढ़ सकते हैं।

क्या है ट्रिक जानिए

मोबाइल का इंटरनेट बंद करें
ऑफलाइन मोड पर WhatsApp खोले और किसी को मैसेज भेजें
फिर WhatsApp को बंद करें और इंटरनेट को ऑन कर दें।
ऐसा करने से आपका मैसेज डिलिवर हो जाएगा और आपका Last Seen भी नहीं बदलेगा।
यही चीज़ आप अपने मैसेज पढ़ने पर भी कर सकते है। आप ऑफलाइन मोड पर सारे मैसेज
पढ़ सकते है वो भी बिना ऑनलाइन आए।

ध्यान रहें  ऐसा सिर्फ एंड्रॉयड टू एंड्रॉयड ही मुमकिन है।


kaise pta kre ki anda (egg) fresh hai ya nhi


फलों के बारे में हम ऊपर से ही देखकर पता लगा सकते हैं कि वे फ्रेश हैं या खराब लेकिन अंडों की फ्रेशनेस का पता केवल ऊपर से देखकर नहीं लगाया जा सकता। ऐसी ही प्रॉब्लम उबले हुए अंडों को छीलने के दौरान भी आती है। जानिए आसान उपाय

1. ऐसे पता करें अंडों की फ्रेशनेस

इसके लिए एक बेहद आसान तरीका है। किसी बर्तन में पानी भरें और उसमें अंडे डालें। अगर अंडा नीचे ही ठहरा है तो इसका मतलब है कि वह अच्छा है। अगर तैरकर ऊपर आ गया तो
इसका मतलब है कि वह खराब हो चुका है।

2. कटा हुआ आलू कैसे रहे फ्रेश

अगर आलू को पकाने में अभी समय है तो कटे हुए आलू के टुकड़ों को आईस वाटर में डालकर रखें। इससे इन्हें काला होने से बचाया जा सकेगा।

3. ड्रायफ्रूट्स की शेल्फ लाइफ कैसे बढ़ाएं

ड्रायफ्रूट्स को पॉली बैग में रखकर फ्रीजर में रखें। ऐसा करने से ड्रायफ्रूट्स का ऑइल नहीं निकलेगा
और वे फ्रेश बनें रहेंगे।

4. उबले अंडे को आसानी से ऐसे छिलें

अंडों को छिलना भी एक समस्या रहती है। जब अंडे उबालने के लिए रखें तो पानी में थोड़ा-सा विनेगर डाल दें। इसके छिलके आसानी से निकल जाएंगे।


dimag kaise tej kre




दिमाग को तेज़ करने वाले फ़ूड।

1. बादाम :- बादाम में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। रोजाना बादाम खाने से दिमाग को तेज़ बनाया जा सकता हैं। अच्छे परिणाम के लिए आप बादाम वाला दूध भी पी सकते हैं। बादाम को ब्रेन फ़ूड भी कहा जाता हैं। इसलिए अपनी ब्रेन पॉवर को बढ़ाने के लिए बादाम को जरूर खाए।

2. हल्दी :- हल्दी दिमाग को बहुत ही लाभ
पहुचाती हैं। हल्दी सिर्फ खाने में रंग और स्वाद को ही नहीं बढ़ाती हैं, बल्कि इसके सेवन से आपका दिमाग भी शार्प बनता हैं। हल्दी का उपयोग करने से Alzheimer की बीमारी से बचा जा सकता हैं। यह दिमाग के डैमेज सेल्स को रिपेयर करने का काम भी करती हैं।

3. ओलिव आयल :- जैतून का तेल आपको न सिर्फ अच्छी स्किन प्रदान करता हैं, बल्कि ओलिव आयल आपके दिमाग के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता हैं। ओलिव आयल के इस्तेमाल से आप अपनी याददाश्त को बढ़ा सकते हैं।

4. ग्रीन टी :- ग्रीन टी गुणों की खान हैं। दिमाग को शांत और एकाग्र करने में ग्रीन टी सहायता करती हैं। हरी चाय में पाए जाने वाले पॉलीफिनॉल दिमाग को संतुलित करने में मदद करते हैं। प्रतिदिन 2 से 3 कप ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए, जिससे आप अपनी याददाश्त को बढ़ा सकते हैं।

5. तुलसी :- तुलसी को अमृत तक कहा गया हैं। तुलसी सिर्फ पूजा-पाठ और धार्मिक दृष्टि से ही नहीं फायदेमंद हैं, बल्कि यह स्वस्थ्य स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। प्रतिदिन 2 से 3 तुलसी के पत्ते खाने से बार-बार भूलने की बीमारी से
छुटकारा पाया जा सकता हैं।

यह भी पढ़े :- तुलसी के फायदे।

6. अजवाइन की पत्तियां :- अजवाइन की पत्तियों को अरोमा थेरेपी में इस्तेमाल किया जाता हैं। अजवाइन की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ्य और दिमाग को तेज़ बनाने में मदद करते हैं। दिमागी शक्ति के विकास के लिए अजवाइन की पत्तियों का इस्तेमाल करना न भूले।

7. अखरोट :- अखरोट को ब्रेन फ़ूड कहा जाता
हैं। अखरोट को फोड़ने पर यह अन्दर से मनुष्य के दिमाग की तरह दिखता हैं, सिर्फ दिमाग की तरह दिखने की वजह से इसे ब्रेन फ़ूड नहीं कहा जा सकता हैं, बल्कि इसके गुणों की वजह से इसे दिमागी भोजन कहा जाता हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में अखरोट खाने से भूलने की आदत दूर होती हैं और याददाश्त बढ़ती हैं।

8. केसर :- केसर को दुनिया का सबसे महंगा हर्ब या मसाला माना गया हैं। दुनिया सबसे महंगा मसाला होने का मतलब भी यह सार्थक करता हैं
क्योंकि केसर भोजन के स्वाद को दुगना बना देता हैं। केसर का इस्तेमाल अनिद्रा दूर करने वाली औषधियों में किया जाता हैं। केसर के सेवन से दिमाग को ताकत मिलती हैं।

9. जायफल :- जायफल में याददाश्त को बढ़ाने वाले तत्व पाए जाते हैं। जायफल को आप खाना बनाते वक़्त मसाले के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

10. स्ट्रॉबेरी :- यह रसीला फल खाना आपको जरूर पसंद आता होगा। स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी बहुत ही अच्छी
मात्रा में पाया जाता हैं। मेमोरी लोस से बचने के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन करना फायदेमंद होता हैं।

11. काली मिर्च :- काली मिर्च में पेपरिन नाम का तत्व होता हैं, यह रसायन बॉडी और ब्रेन सेल्स को रिलैक्सेशन प्रदान करता हैं। डिप्रेशन की समस्या में यह पेपरिन रसायन बहुत ही कारगर हैं। इसलिए दिमाग को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए रोजाना अपने भोजन में काली मिर्च का उपयोग जरूर करे।

यह भी पढ़े :- डिप्रेशन से बचने के तरीके।

12. टमाटर :- टमाटर में लाइकोपिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के दुष्प्रभाव से बचने में सहायता करता हैं। यह ब्रेन के सेल्स को क्षतिग्रस्त होने से भी रक्षा करता हैं।

13. दालचीनी :- दालचीनी में दिमाग को तेज़ करने वाले गुण पाए जाते हैं। अल्जाइमर के मरीजों के लिए दालचीनी यह बेहतरीन औषिधि की तरह काम करती हैं। नियमित रूप से दालचीनी के सेवन से दिमाग हेल्दी रहता हैं और याददाश्त में इजाफा होता हैं।

14. अलसी :- अलसी के बीजो का सेवन करने से मष्तिक तेज़ बनता हैं। ब्रेन पॉवर को बढ़ने के लिए अ


Sunday, 21 August 2016

changej khan ke baare me rochak jankari


चंगेज़ ख़ान एक बहुत क्रुर और कुशल मगोलियाई सम्राट था जिसने अपनी युद्ध कुशलता से सन 1206 से 1227 के बीच एशीया और युरोप के एक बड़े हिस्से को जीत लिया था। चंगेज खान का नाम सुनकर अच्छे – अच्छे सुरमाओं के पसीने छूट जाते थे।

चंगेज खान और उसकी सेना जिस भी क्षेत्र से गुजरती थी, अपने पीछे बर्बादी की कई कहानियां छोड़कर चली जाती थी।

पेश है इस क्रुर शासक के जीवन, युद्ध कुशलता और अत्याचारों से जुड़ी 12 बातें

1. चंगेज़ खान का जन्म और बचपन

चंगेज खान का जन्म सन 1162 के आसपास मंगोलिया के एक खानाबदोश कबीले में हुआ था।

चंगेज ख़ान का पिता यंगुसी – बगातुर उनके कबीले का सरदार था। जब चंगेज ख़ान मात्र 10 वर्ष का था तो उसके पिता का देहांत हो गया और अपनी पत्नी और सात बच्चों को अनाथ छोड़कर चला गया।

अनाथ होने के बाद भी चंगेज ख़ान मेहनत करता
चला गया और बढ़ता चला गया। कबीले के सरदार का पुत्र होने की वजह से ही वो बचपन से युद्ध की बारीकिया सीखता रहा।

बचपन में चंगेज ख़ान बहुत गुस्सैल था। एक बार उसके एक छोटे भाई ने उसकी एक मछली चोरी करके खा ली, इस पर चंगेज को गुस्सा आ गया और उसने अपने भाई को मार दिया।

2. चंगेज ख़ान मुसलमान नही था

‘चंगेज़‘ नाम के साथ ‘ख़ान‘ लगा होने की वजह से अधिकतर लोग यह मान लेते है कि वह मुसलमान
था, जब कि ऐसा नही है।

चंगेज़ ख़ान का असली नाम ‘तेमुजिन‘ था।

चंगेज़ ख़ान ने अपनी कुशलता से शुरू से अपने कबीले में अच्छा खासा प्रभाव बना लिया था। मंगोलों की सभा ने उसे अपना सरदार घोषित कर दिया और ‘कागान‘ की उपाधि दी जो आगे चलकर ख़ान में बदल गया। ‘कागान’ का अर्थ होता है सम्राट जा सरदार।

‘चंगेज़‘ नाम उसे बाद में मिला जब कई कबीलों ने उसकी अधीनता स्वीकार कर ली और पृथ्वी का
एक बड़ा क्षेत्र उसके कबज़े में आ गया। ‘चंगेज़’ शब्द का अर्थ होता है विश्व का समुंद्र।

तुमेजिन अब ‘चंगेज़ ख़ान’ बन चुका था जिसका मतलब होता है ‘विश्व सम्राट‘।

3. ऐसे की थी अपने विजय अभियानों की शुरूआत

तुमेजिन जब कागान जा ख़ान बना तब उसकी उम्र 51 साल हो चुकी थी। इस उम्र में ज्यादातर आदमी शांति और आराम चाहते है पर उसके लिए तो यह विजय यात्रा के जीवन की शुरूआत
थी।

एक कहानी के अनुसार एक बार चंगेज़ ख़ान शिकार से वापिस लौटकर जब अपने ठिकाने पर पहुँचता है तो अपनी जवान पत्नी को गायब पाता है। बाद में उसे पता चलता है कि एक दुश्मन कबीले के लोगों ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है।

इसके बाद चंगेज़ ख़ान अपने कबीले के लोगों को संगठित कर अपनी पत्नी को छुड़ाने के लिए कई लड़ाईयां लड़ता है। अपने बीबी के मिल जाने के बाद भी अपनी जीतों से उत्साहित होकर
लड़ाईया जारी रखता है और दुनिया में सबसे ज्यादा क्षेत्र जीतने वाला सम्राट बन जाता है।

4. जीता था 3 करोड़ 30 लाख वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र



चंगेज़ ख़ान ने 1206 से 1227 के बीच दुनिया के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया जिसका क्षेत्रफल लगभग 3 करोड़ 30 लाख वर्ग किलोमीटर था। इतना क्षेत्रफल पूरे थल भाग का 22 प्रतीशत है और वर्तमान भारत से 10 गुणा
ज्यादा।

चीन से लेकर बुखारा (उज़्बेकिस्तान), समरकंद (उज़्बेकिस्तान), रूस, अफ़ानिस्तान, ईरान, ईराक, बुल्गारिया और हंगरी तक चंगेज़ ख़ान का साम्राज्य फैला हुआ था। इतना क्षेत्र आजतक कोई भी दूसरा सम्राट नही जीत सका है।

5. चंगेज़ ख़ान की युद्ध कुशलता



मंगोलिया के ख़ानाबदोश लोग बड़े ताकतवर थे।
लेकिन इनकी ताकत इनके ज्यादा काम ना आती, अगर इन्होंने एक योग्य सरदार पैदा ना किया होता। यह योग्य सरदार था चंगेज़ ख़ान ।

चंगेज़ ख़ान बड़ी सावधानी और समझदारी से युद्ध करता था। उसने अपने सैनिकों को खास तरह की ट्रेनिंग दे रखी थी। सबसे ज्यादा वह घोड़ो को सिखाता था और इस बात का ख़ास इंतज़ाम किया था कि युद्ध में एक घोड़ा मरने के बाद दूसरा फौरन सैनिकों के पास पहुँच सके क्योंकि उस समय युद्ध में तेज़ी के लिए घोड़ो का बहुत ज्यादा महत्व था।

युद्ध में भले ही चंगेज़ ख़ान की सेना विरोधी सेना से कम होती पर अपने पक्के अनुशासन और संगठन के कारण जीत चंगेज़ ख़ान की सेना की ही होती ।

6. चार करोड़ लोगों की मौत का जिम्मेदार था चंगेज़ ख़ान



चंगेज़ ख़ान को एक तो उसके साम्राज्य विस्तार तो दूसरा उसकी क्रुरता के लिए जाना जाता है। अपने विजयी अभियानों के दौरान वह जिस भी
क्षेत्र में जाता शहरों के शहर तबाह कर देता और खूब मार – काट करता।

एक अनुमान के अनुसार उसने अपने समय की 11 फीसदी आबादी का सफाया कर दिया जो तकरीबन 4 करोड़ बनती है।

उसकी बर्बरता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने सन 1219 में ईरान पर हमला कर वहां की 75 प्रतीशत आबादी का समूल खात्मा कर दिया।

उज़्बेकिस्तान के बड़े शहर बुखारा और राजधानी
समरकंद पूरी तरह जला कर राख कर दी। बु

germany ke baare me rochak jankari


Country-Federal Republic of Germany
Capital -Berlin (बर्लिन)
Official Language-German
Area-3`57`168 km²
Population-8 Crore 20 Lakh
Population Density-228/km²
Phone Code-+49
Currency-Euro(EUR)
Internet-TLD .de


20 Amazing And Interesting Facts of Germany in Hindi
1. Germany दुनिया का एक ताकतवर देश है जिसकी ताकत के पीछे उसके नागरिकों की देशभक्ति और मेहनत है जो मुश्किलों में भी मुस्कुराना जानते है और लड़ने-मारने में भी किसी से पीछे नही रहते।

2. जर्मनी ने इंजीनियरिंग की दिशा बदलकर रख दी है और वह आज कार निर्माण से लेकर कलपुर्जों के निर्माण में अमेरिका की सहायता कर रहा है।

3. जर्मनी ना सिर्फ इंजीनियरिंग और विज्ञान में बल्कि कला, खेल, साहित्य और व्यापार में भी
कई देशों में आगे है।



4. Germany की राजधानी Berlin देश का सबसे बड़ा शहर है। Berlin, France की राजधानी Paris से 9 गुणा बड़ा शहर है।

5. 8 करोड़ 20 लाख की जनसंख्या वाला जर्मनी युरोप का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। इतनी आबादी भारत के आंध्र प्रदेश राज्य की आबादी के बराबर है।

6. जर्मनी का क्षेत्रफल लगभग 3 लाख 57 हज़ार वर्गकिलोमीटर है जो राजस्थान के क्षेत्रफल से सिर्फ 15 हज़ार वर्गकिलोमीटर ज्यादा है। इसके मुकाबले GDP में जर्मनी चौथे स्थान पर और पूरा भारत 7वें स्थान पर है।

7. छोटे से जर्मनी ने अपने आपको 16 राज्यों में बांटा हुआ है और इन 16 राज्यों के 493 जिले हैं।

8. पहले विश्व युद्ध के बाद जर्मनी में पुरुषों की संख्या इतनी घट गई थी कि 1000 महिलाओं पर सिर्फ 350 पुरूष ही बचे थे।

9. दूसरे विश्व युद्ध के दौरान रूस की Red Army ने जर्मनी की 13 साल से 70 साल की लगभग 20 लाख महिलाओं का रेप किया था।

10. Germany में हर साल 5500 ऐसे बंब खोज़ लिए जाते हैं जिनका उपयोग दूसरे विश्व युद्ध में होना था। इन बंबों के बरामद होने के बाद इन्हें defuse कर दिया जाता है।



11. Fanta Cold Drink दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी में बनाया गया था। यह इसलिए
बनाया गया था क्योंकि उस समय का popular cold drink कोका-कोला जर्मनी के विरोधी देशों में बनाया जाता था, जहां से इसे आयात करना मुश्किल था।

12. हिटलर अपनी सेना को सम्मान देने के लिए खास तरह से Salute मारता था, जिसे Nazi Salute कहते थे। अगर वर्तमान जर्मनी में कोई Nazi Salute मारता पकड़ा जाता है, भले ही मज़ाकिया तौर पर, तो उसे तीन साल तक की कैद हो सकती है।

13. दूसरे विश्व युद्ध के बाद जर्मनी के दो हिस्से हो
गए थे। राजधानी बर्लिन से के बीचो – बीच एक विशाल दीवार बना दी गई जो देश के दोनो हिस्सों को अलग करती थी। पर साल 1990 में देश के दोनो हिस्सों के एक हो जाने के बाद इस दीवार को लोगों ने बड़े ही जोश के साथ गिरा दिया।

14. वर्ष 1989 से 2009 के बीच जर्मनी में 2 हज़ार से ज्यादा School बंद करने पड़े थे क्योंकि उनमें बच्चों की कमी थी।

15. जर्मनी में आप किसी बच्चे का नाम ऐसा नही रख सकते जिससे उसे लिंग का पता ना चले, जैसे कि – ‘Matti’ और ‘Bobby’ आदि।

16. जर्मनी हर साल जितना पैसा अपने रक्षा बज़ट पर खर्च करता है, अमेरिका के लोग उससे ज्यादा अपने पालतु जानवरों पर खर्च कर देते हैं।

17. साल 2014 से जर्मनी में सभी कॉलेजों के छात्रों की फीस को माफ़ कर दिया गया था, यहां तक कि दूसरे देशों के छात्रों की फीस भी।

18. अगर जर्मनी में कोई कैदी जेल से भागने की कोशिश करता है तो उसे इसकी कोई सज़ा नही दी जाती क्योंकि इस देश का मानना है कि हर मनुष्य सहज ही आज़ाद होना चाहता है।

19. Germany में पहली मैगज़ीन आज से 350 साल पहले सन 1663 में प्रकाशित हुई थी।

20. YouTube के 1 हज़ार सबसे popular videos में से 61 प्रतीशत को जर्मनी में ब्लॉक कर दिया गया है।

ब्लॉक की गई सभी वीडीयो गानों की हैं। इसके पीछे जर्मनी की संस्था GEMA का तर्क है कि उनके देश में उस Content को दिखाने की अनुमति नही है जिसकी Royalty उसके Writers को ना मिले।

इसका सीधा सा मतलब है कि गाने के लेखक को Content से होने वाली लगातार कमाई में से हिस्सा मिलता रहना चाहिए। क्या आपको जर्मनी का यह कानूनी सही लगता है?


spain ke baare me rochak jankaari


Country-Kingdom of Spain
Capital-Madrid (मद्रिद)
Official Language-Spanish
Area-505990 km²
Population-4 Crore 65 Lakh
Population Density-92/km
Phone Code-+34
Currency -Euro(EUR)
Internet-TLD .es


14 Amazing and Interesting facts about Spain in Hindi
1. 5 लाख 5 हज़ार 990 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ स्पेन युरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इस तरह से यह राजस्थान (3,42,000) और उड़ीसा (1,55,000) के संयुक्त क्षेत्रफल से थोड़ा बड़ा है।

2. 2015 की जनगणना के अनुसार स्पेन की अनुमानित जनसंख्या 4 करोड़ 64 लाख है जो भारत के उड़ीसा राज्य की आबादी से कुछ लाख ज्यादा है।

3. Spain में शादी करने के लिए कम से कम उम्र सिर्फ 16 साल होनी चाहिए, जबकि भारत में यह
लड़कों के लिए 21 साल और लड़कियों के लिए 18 साल है।

4. स्पेन पर्यटन के लिहाज़ से बहुत अच्छा देश माना जाता है। यहां हर साल 5 करोड़ से ज्यादा लोग घूमने आते हैं।

5. United Nations की एक रिपोर्ट के अनुसार सन 2050 के बाद स्पेन दुनिया का सबसे बूढ़ा देश होगा, जहां की 40 प्रतीशत आबादी की उम्र 60 साल से ज्यादा होगी।

6. नागरिकों की औसत जीवन आयु (जीवन
प्रत्याशा) के मामले में स्पेन ऑस्ट्रेलिया के साथ चौथे नंबर पर आता है। यहां कि लोग औसत 82.8 साल की उम्र जीते हैं। भारत इस मामले में 125वें नंबर पर आता है।

कुछ प्रमुख्य देशों की औसत जीवन आयु World Rank समेत।

Life Expectency of Important Countries
Country Rank Age
Japan 1 83.7
Switzerland 2 83.4
Singapur 3 83.1
England 20 81.2
Germany 24 81.0
U.S.A 31 79.3
China 53 76.1
India 125 68.3
Pakistan 130 66.4
7. स्पेन बुल फाइटिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां होने वाले हर त्योंहारों और मेलों में आयोजित बुल फाइटिंग देखने लायक होती है। कई कलाकार इस दौरान घायल भी होते है।

8. Spain में पिछले दस साल में शुरू किए गए
Businesses में से 40 प्रतीशत को महिलाओं द्वारा शुरू किया गया है।

9. 11वीं सदी में पूरे स्पेन पर मुसलमानों का राज था। सन 1238 से कई छोटे ईसाई राज्यो ने एक होकर मुसलमानों से युद्ध शुरू कर दिए और कुछ ही दशकों में स्पेन के ज्यादातर हिस्सों को मुसलमानों से आज़ाद करवा दिया।

10. सन 1502 में स्पेनी शासन ने सभी मुसलमानों को ईसाई बनने का आदेश जारी कर दिया, जिन्होंने इस आदेश को नही माना उन्हें देश से निकाल दिया गया।

11. फुटबाल स्पेन का सबसे लोकप्रिय खेल है, इस देश ने साल 2010 में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप जीता था।



12. स्पेन में ‘Tomato battel‘ नाम का एक त्योहार है, जिसमें लोग एक दूसरे पर सैंकड़ो टमाटर फेंकते हैं।

13. Spain का सबसे ऊँचा पर्वत समुँद्र तल से 3,718 मीटर ऊँचा है, हिमालय में इतनी ऊँचाई के
1000 से ज्यादा पर्वत हैं।

14. स्पेन में समुँद्री बीचों की संख्या 8 हज़ार से ज्यादा है, हैरानी की बात तो यह है कि कई लोग वहां पर नंगे ही धूप का नज़ारा ले सकते हैं क्योंकि स्पेन में public places पर नंगे होना गैरकानूनी नही है।


dil (heart) ke baare me rochak jankaari


दिल हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है जो हमारे खून को साफ़ करके इसे शरीर के बाकी अंगो तक पहुँचाता है ताकि वह ठीक तरह से काम कर सके और हम इस जिंदगी का मज़ा ले सकें।

इस पोस्ट में हम आपको हमारे दिल के बारे में 21 मज़ेदार और ज्ञानवर्धक बातें बताएंगे जो आपकी नज़रों में आपके दिल की इज्जत बढ़ा देंगी।

1. एक औसतन व्यक्ति का दिल एक मिनट में 72 बार, एक दिन में एक लाख बार और एक साल में 3 करोड़ 60 लाख बार धड़कता है। यह आंकड़ा
पूरे जीवनकाल के दौरान 250 करोड़ तक पहुँच जाता है।

2. हमारे दिल तब काम करना शुरू करता है जब हम अपनी मां के पेट में 4 हफ्ते के होते हैं।

3. हर मिनट आपका दिल साढ़े 5 लीटर खून पंप करता है। पूरे जीवन काल में यह इतना खून पंप कर देता है कि उससे 100 बड़े स्वीमिंग पुल भरे जा सकते हैं।

4. हमारा दिल इतने दबाव से खून पंप करता है कि अगर इसे शरीर से बाहर खून पंप करना हो तो
खून 30 मीटर की ऊँचाई तक पहुँच जाएगा।

5. पुरूषों के दिल का वज़न औसतन 300 से 350 ग्राम जबकि महिलाओं के दिल का वज़न 250 से 300 ग्राम के बीच में होता है।

6. दिल का दायां भाग (right side) सिर्फ फेफड़ों को खून सपलाई करता है जबकि बायां भाग (left side) बाकी के शरीर को।

7. हर दिन आपका दिल इतनी उर्जा पैदा कर देता है जिससे एक ट्रक को 32 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

8. अगर आपके दिल को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीज़न मिलती रहे तो यह शरीर से अलग होने पर भी काम करता रहेगा।

9. शरीर के 75 लाख करोड़ सेल दिल से खून प्राप्त करते है सिवाए आँखों के कार्नियां से।



10. अक्सर हम ने यह पढ़ा और सुना है कि हमारा दिल बाईं(left) तरफ होता है पर ऐसा नही है, हमारा दिल हमारी छाती के बीच में होता है पर
यह बाईं और थोड़ा झुका होता है।

11. Stethoscope (स्टेथोस्कोप) की खोज़ 1816 में हुई थी। इससे पहले डॉक्टर मरीज़ की धड़कन चैक करने के लिए अपने कान को उसकी छाती से लगाते थे।

12. छोटे बच्चों का दिल बंद मुट्ठी जितना बड़ा होता है। व्यस्कों के दिल का आकार दोनो हाथों को एक दूसरे से जकड़ के (जैसे ईसाई प्रार्थना करते है) जितना आकार बनता उतना होता है।

13. सोमवार ऐसा दिन है जब सबसे ज्यादा हार्ट
अटैक आते हैं। इसका कारण छुट्टी के बाद काम करने का तनाव होता है।

14. औरतों के दिल की धड़कन मर्दों के दिल की धड़कन से 8 धड़कन प्रति मिनट ज्यादा होती है।

15. विटामिन की गोलियां खाने वाले लोगों को दिल से जुड़ी बिमारियां और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

16. दिल की बिमारियों से मरने वाले मासाहारी लोगों की संख्या शाकाहारियों के मुकाबले 19 फीसदी ज्यादा है।

17. बीड़ी-सिगरेट पीने वाले लोगों को हार्ट अटैक का खतरा 200 से 400 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

18. जो लोग दिन में 11 घंटे जा इससे ज्यादा काम करते है उन्हें 8 घंटे काम करने वाले लोगों के मुकाबले दिल के दौरे की संभावना 67 फीसदी तक ज्यादा हो जाती है।

19. सप्ताह में तीन बार सेक्स करने से हार्ट अटैक की संभावना 50 प्रतीशत तक कम हो जाती है।

20. गाढ़ी चॉकलेट खाने से दिल के रोगों की संभावना एक तिहाई तक कम की जा सकती है।

21. आपके खुश रहने से आपके दिल को बिमारियों का ख़तरा कम हो जाता है।


aankho ke baare me rochak jankaari


दोस्तो, यह बताने की जरूरत नही है कि आंखे हमारे शरीर का कितना महत्वपूर्ण अंग हैं। यह आंखे ही है जिनसे हम इस रंग – बिरंगे संसार का मज़ा ले सकते हैं।

आंखो से जुड़ी कई बातें ऐसी है जो शायद आपको पहले से ना पता हों। इस पोस्ट में हम आपको आंखो से जुड़ी कुछ हैरान कर देने वाली बातें बताएंगे जो आंखो के बारे में आपका सामान्य ज्ञान बढ़ाएंगी और कुछ मनोरंजक जानकारी भी देंगी।

Interesting and Amazing Facts about
Eyes in Hindi

1. एक सामान्य मनुष्य की आंखे 1 करोड़ रंगों को पहचान सकती हैं।

2. अगर इंसान की आंख एक कैमरा होती तो उसकी क्षमता 576 Mega Pixel के बराबर होती।

3. हमारी आंखों को नियंत्रित करने वाली मासपेशियां हमारे बाकी शरीर की सभी मासपेशियों से ज्यादा एक्टिव होती हैं।

4. हमारी एक आंख में 12 लाख फाइबर होते हैं। (फाइबर एक किस्म के तंतू होते हैं)



5. हमारी हर आंख की रेटिना में करीब 12 करोड़ रोड और 70 लाख कोन होते है। रोड से कम रोशनी में देखने में सहायता मिलती है जबकि कोन से ज्यादा रोशनी में।

6. इंसान की आंखे जन्म से लेकर मृत्यु तक सदा बराबर रहती है पर उम्र बढ़ने के साथ आंखों का लैंस मोटा होता जाता है जिसके कारण सामान्यः
चालीस की उम्र के बाद चश्मे की जरूरत पड़ती है।

7. हम अपने दिन के समय का 10 फीसदी हिस्सा पलक झपकने में बिता देते है जो कि पूरे दिन के आधे घंटे के बराबर है।

8. हम एक मिनट में औसतन 12 बार पलक झपकते है। इस हिसाब से हम दिन में लगभग 10 हज़ार बार और एक साल में 3.5 करोड़ बार पलक झपकते हैं।

9. पल्कों के झपकने से जुडी एक और सच्चाई
यह भी है कि अगर आप पूरी जिंदगी भर का पलक झपकने का समय जोड़ेंगे तो यह एक साल से भी ज्यादा होगा।



10. प्राकृति हमारी आंखो को ऐसा बनाया है कि इस से संबंधित कोई छोटी परेशानी बहुत जल्दी दूर हो जाती है। अगर आपकी आंखो में कोई स्क्रैच हो जाए तो कार्नियां उसको दो दिन के अंदर ठीक कर देता है।

11. आंखो का कार्निया पूरे मानव शरीर का
एकलौता हिस्सा है जिसमें कोई भी रक्त वाहिका नही होती। इस कारण से कार्निया को ऑक्सीज़न की जरूरत भी नही होती।

12. मनुष्यों और शार्कों के कार्निया की बनावट और गुण लगभग एक जैसे होते है। इसलिए शार्कों के कार्निया को मनुष्य के कार्निया के साथ सर्जरी करके बदला जा सकता है।

13. मनुष्य की एक आंख का वज़न मजह 8 ग्राम होता है।

14. जब तक नवजात शिशु 4 से 13 सप्ताह के
ना हो जाएं तो उन्हें रोते समय आंसू नही आते । उतने समय तक रोते समय उनकी केवल आवाज़ ही आती है।

15. जिन मनुष्यों के नीली आंखे होती है वह उनमें शराब सहने की क्षमता ज्यादा होती है मतलब कि वह बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा शराब पी सकते हैं।

16. संसार के लगभग 4 करोड़ लोग अंधे है और लगभग इतने ही लोग आंखों से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं।

17. दिमाग के बाद आंखे ही हमारे शरीर का सबसे जटिल संरचना वाला अंग हैं।



18. हमारी आंखो के ऊपर के बाल (भौं – Eyebrows) हर 64 दिन बाद बदलकर नए आ जाते हैं।

19. जब हम किसी हैरान कर देने वाली चीज़ को देखते है तो हमारी आंखे 45 प्रतीशत ज्यादा बड़ी हो जाती हैं।

20. ज्यादातर मनुष्यों की आंखें भूरी(Brown) होती हैं।

21. आंखे दिमाग की 65 प्रतीशत उर्जा का उपयोग करती है जो अन्य किसी भी अंग से ज्यादा है।


rochak jankaari


जब आप अपनी कुर्सी आदि पर अब बैठकर यह पोस्ट पढ़ रहे हैं तो अपने दाएं पैर से घड़ी की सुई की दिशा में जमीन पर चक्कर खीचने शुरू कीजीए(please कीजीए) और अब अपने right हैंड से ही हवा में 6 लिखिए। आपके पैर की दिशा भी बदल जाएगी। देखा है न रोचक! चलिए अब आपको मानव शरीर से जुड़े हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य बताते हैं-

1. हमारी आँखे जन्म से लेकर सदा एकसार रहती है जबकि हमारे कान और नाक कभी बढ़ना नही रूकते।

2. आप की कुहनी के निचले भाग से हाथ की कलाई तक के भाग जितनी लंबाई ही आपके पेर की ऐ़डी और घुटने की के बीच की लंबाई के बराबर होती है। । ऐसे ही आपके अंगुठे की लंबाई आपकी नाक की लंबाई जितनी होती है और आुरे होठों की लंम्बाई आपकी पहली ऊगली जितनी होती है।

3. जीभ एकलौती मासपेशी है जो कि सिर्फ एक सिरे से जुडी होती है।

4. मनुष्य के थूक का उबाल दर्जा पानी से तीन गुना होता है।

5. शारीरक तौर पर एक ही समय पर पेशाब करना और खून देना असंभव है।

6. मनुष्य का बायां फेफडा, दाएँ फेफडे से छोटा होता है क्योकि उसने दिल को जगा देनी होती है।

7. आपके हाथ की हथेली और पैर का हथेली पर कभी भी बाल नही आ सकते।

8. जिन लोगो कि शरीर पर तिलों की संख्या ज्यादा होती है वह औसतन कम तिल वाले लोगो
से ज्यादा जीते हैं।

9. अपने muscles के बारे में सोचना आपको ताकतवर बनाता है।

10. दुनिया के सबसे कम उम्र के मां-बाप 8 और 9 साल के थे और 1910 में चीन में रहते थे।

11. संसार में जितने भी मनुष्य जी चुके हैं उन में से 10% वर्तमान समय में जिन्दा हैं ।

12. आपके सिर में 22 हड्डिया होती है।

13. टैलीविजन देखते समय आप सोने से ज्यादा कैलोरी खप्त करते है।

14. जिस मानव का वजन 70 किलो होता है उसमें 0.2 मिलीग्राम तक सोना होता है।

15. अगर आप बिना होठ और जीभ हिलाऐ कोई भी अक्षर बोलने की कोशिश करें तो हर एक का उचारण एक जैसा ही होगा।

16. दुनिया में हर 40 सैकेंड में एक आत्महत्या होती है।

17. एक मिनट में 1 करोड़ सिगरेट पी ली जाती है।

18. एक मिनट में दुनिया में सात लोग धुम्रपान की वजह से मारे जाते है।

19. जो आदमी सिगरेट छोड़ना चाहते है वह रात को लगभग एक घंटा कम सोते है।

20. बुद्धीमान लोगों के बालों में जिंक और ताबें की मात्रा ज्यादा होती है।

21. आप की middle finger(बड़ी ऊगली) का नाखून बाकी सभी नाखुनों से ज्यादा तेजी से बढ़ता है।


dimag ke baare me rochak jankaari


हमारा दिमाग विचारों की एक विचित्र फैकट्री है। इस फैकट्री के द्वारा ही हम बंदर से मनुष्य बन पाए, गुफाओं से पक्के घरों सें रहने लायक हुए और कई वैज्ञानिक खोजे भी की। आइए इस विचित्र फैकट्री के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानते हैं-

1. जब आप जाग रहे होते है तब आपका दिमाग 10 से 23 वाट तक की बिजली उर्जा छोड़ता है जो कि एक बिजली के बल्ब को भी चला सकती है।

2. मनुष्य के दिमाग में दर्द की कोई भी नस नही
होती इसलिए वह कोई दर्द नही महसूस नही करता।

3. हमारा दिमाग 75% से ज्यादा पानी से बना होता है।

4. आपका दिमाग 5 साल की उम्र तक 95% बढ़ता है और 18 तक पहुँचते-पहुँचते 100% विकसित हो जाता है ओर उसके बाद बढ़ना रूक जाता है।

5. एक गर्भवती महिला के दिमाग के न्युरॉनज़ की गिणती 2,50,000 न्युरॅान प्रति मिनट के हिसाब से
बढ़ती है।

6. आप अपने दिमाग में न्युरॉनज़ की गिणती दिमागी क्रियाएँ करके बढ़ा सकते हैं क्योंकि शरीर के जिस भी भाग की हम ज्यादा उपयोग करते है वह और विकसित होता जाता है।

7. पढ़ने और बोलने से बच्चों का दिमागी विकास ज्यादा होता है।

8. जब आप एक आदमी का चेहरा गौर से देखते है तो आप अपने दिमाग का दायां भाग उपयोग करते है।

9. हमारे शरीर के भिन्न हिस्सों से सुचना भिन्न रफतार से और भिन्न न्युरॉन के द्वारा हमारे दिमाग तक पहुँचती है। सारे न्युरॅान एक जैसे नही होते कई ऐसे न्युरॅान भी होते है जो सुचना को 0.5 मीटर प्रति सैकेंड की रफतार से दिमाग तक पहुँचाते है और कई ऐसे भी होते है जो सुचना को 120 मीटर प्रति सैकेंड की रफतार से दिमाग तक पहुँचाते है।

10. आपके Dimag की Right side आपकी body के left side को जबकि दिमाग की left side आपकी body के Right side को कंट्रोल
करती है।

11. जो बच्चे पाँच साल का होने से पहले दो भाषाएँ सीखते है उनके दिमाग की संरचना थोड़ी सी बदल जाती है। (Source – www.rochhak.com)

12. आप के दिमाग में हर दिन औसतन 60,000 विचार आते हैं।

13. अकसर ऐसा कहा जाता है कि हम दिन में 20,000 बार पल्क झपकते है और इसके कारण हम दिन में 30 मिनट तक अंन्धे रहते हैं। पर
असल में हम दिन में 20,000 बार पलक जरूर झपकते है पर 30 मिनट तक अन्धे नही रहते। क्योंकि हमारा दिमाग इतने कम समय में वस्तु का चित्र अपने आप बनाए रखता है। हमारे पलक झपकने का समय 1 सैकेंड के 16वे हिस्से से कम होता है पर दिमाग किसी भी वस्तु का चित्र सैकेंड के 16वे तक बनाए रखता है।

14. हँसते समय हमारे दिमाग के लगभग 5 हिस्से एक साथ कार्य करते हैं।

15. दिमाग का आकार और वजन दिमागी शक्ती पर कोई प्रभाव नही डालता । Albert
Einstein के दिमाग का वजन 1230 ग्राम था जो कि सामान्य मनुष्य से कहीं कम था।

16. एक जिन्दा दिमाग बहुत नर्म होता है और इसे चाकु से आसानी से काटा जा सकता है।

17. दिमाग में 1,00,000 मील लंम्बी रक्त वाहिकाएँ होती हैं।

18. दिमाग को 4 से 6 मिनट तक ऑक्सीजन न मिलने पर भी यह रह सकता है पर 5 मे 10 मिनट तक न मिलने पर brain damage पक्की है। (Source – www.rochhak.com)

19. मनुष्य का Dimag का वजन लगभग 1500 ग्राम तक होता है।

20. हमारे दिमाग में न्युरॅान की गिणती 100 अरब ( जितने आकाशगंगा में तारे होते है) होते हैं और हर न्युरॅान में 1,000 से 10,000 synopses होते है।

21. वैज्ञानिक मानते हैं कि ब्रह्माण्ड में सबसे जटिल और रहस्मई चीज मनुष्य का दिमाग है।

22. मानव दिमाग के अंदर एक सैकेंड में 1 लाख
रसायनिक प्रतिक्रियायें होती हैं।

23. दिमाग शरीर का सबसे ज्यादा चर्बी वाला अंग है।

24. मस्तिष्क में प्रत्येक वस्तु (सूचना) संग्रहित होते जाता है – तकनीकी रूप से मस्तिष्क के पास अनुभव, अवलोकन, पठन, श्रवण आदि प्रत्येक वस्तु (सूचना) को संग्रह करने की क्षमता होती है। जन्म के बाद से प्रत्येक वस्तु उसमें संग्रहित होते जाती है, कुछ भी नहीं छूटता। यह अलग बात है कि मनुष्य में अपने ही मस्तिष्क में सग्रहित किसी अनेक वस्तुओं (सूचनाओं) को
वापस पहुँचने याने कि अनेक घटनाओं को स्मरण रख पाने की क्षमता नहीं होती।

25. दिमाग शरीर का लगभग 2% है परन्तु यह कुल ऑक्सीजन का 20% खपत करता है और खून भी 20% उपयोग करता हैं।

26. जब मनुष्य दो साल का होता है तो उसके दिमाग में किसी और समय के इलावा Brains cells की गिणती सबसे ज्यादा होती है।

27. दिमाग के बारे में सबसे पहला उल्लेख 6000
साल पहले सुमेर से मिलता है।

28. सोधो से पता चला है कि पुरूषों और महिलायों के दिमाग की संरचना भिन्न होती है।

29. अगर हमारी चमड़ी और मेहदे की तरह हमारे Dimag के cell भी बदल जाए तो हम अपनी याददाशत गवा सकते हैं।

30. मनुष्य दिन की अपेक्षा रात को ज्यादा बढ़ते हैं। यह दिमाग के एक छोटे से भाग pituiary ग्

सपनो के बारे में रोचक जानकारी


सपने क्या होते हैं ? यह हर कोई जानता है। पर अब सपनों के बारे में इन रोचक तथ्यों को पढ़ने के बाद आपको लगेगा कि आपका सपनो के बारे में ज्ञान बहुत कम था। अगर आप को यह रोचक तथ्य रोचक लगे तो कृपया कमेंट करना मत भूलीएगा।

1. जब कोई व्यक्ति खराटे मार रहा हो तो वह उस समय सपने नही देख सकता।

2. अगर कोई इंसान आप को कहता है कि उसे सपने नही आते ते इसका मतलब वह अपने सपने भूल चुका है।

3. एक औसतन मनुष्य रात में 4 सपने और एक साल में 1,460 सपने देखता है।

4. आप को कभी भी यह याद नही रहेगा कि आपका सपना कहा से शुरू हुआ था। (Source

5. आप जागने के बाद अपने आधे सपने और दस मिनट बाद 90% सपनें भूल जाते हैं।

6. अंधे लोगो को भी सपने आते हैं। जो लोग जन्म के बाद अंधे बनते है उन्हें अपने सपनो में
तस्वीरे दिखाई देती है। मगर जो जन्म से ही अंधे होते है उन्हें कोई तस्वीर नही दिखती और उनके सपनों में चीजों की आवाजे,smells, छूना और भावनाएँ ही आती हैं।

7. सपनों में हम सिर्फ चेहरे देखते है, जो हम पहले से ही जानते होते हैं। हमारा दिमाग अपने आप चेहरे नही बनाता। सपनें में हमे सिर्फ वही चेहरे दिखते हैं जो हमने अपनी जिन्दगी जा T.V. पर देखे होते हैं।

8. हर किसी के सपने रंगदार नही होते> सारे मनुष्य रंगदार सपने नही देखते हैं। पहले के समय
में जब T.V. नही होते थे तब लगभग सभी लोग Black and White सपने देखते थे। मगर जब से रंगीन T.V. आए हैं तब से 95% लोग रंगीन सपने देखने लगे हैं।

9. ज्यादातर सपने चिंता और फिक्र वाले होते है। सपनो में Negative emotions,positive से ज्यादा होते हैं।

10. जानवर भी सपनें देखते हैं। अध्ययनों के बाद पता चला है कि जानवर भी सोते समय मनुष्यों की तरह ही दिमागी तरंगे छोड़ते है। कभी आप एक कुत्ते को सोते देखे। वह अपने पैर इस तरह से
हिला रहा होगा जैसे किसी का पीछा कर रहा हो। नीचे एक वीडीयो में कुछ कुत्तों को सपना देखते हुए दिखाया गया है।

11. आदमी और औरतों के सपने अलग-अलग होते हैं। लगभग 70% आदमीयों के सपनें अन्य आदमीयों के बारे में ही होते है जब कि औरतो के सपने आदमी और औरतो दोनो के बारे में होते हैं।

12. फेड्रिक ओगस्ट ने बेनजेन(C6H6) जैसा जटिल रसायनिक फार्मुला तैयार किया वह भी
सपने की आभारी है। उन्होंने अपने सपने में कुछ साँप देखे थे जो अपनी पूंछ खा रहे थे।

13. अमरीका के 16वे राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अपनी मौत से कुछ समय पहले अपनी पत्नी से कहा था, “मैने अपने सपने में कुछ लोगों को रोते देखा था”।

14. हम सोते समय 90 मिनट में एक सपना जरूर देखते हैं और हमारा सबसे लंबा सपना सुबह आता है जो कि 30 से 45 मिनट तक का होता है।

15. अगर सपने में किसी को गंदा पानी दिखता है
तो उसका मतलब यह है कि सपना देखने वाला सेहतमंद नही है।

16. हमारे प्राचीन वेदों में लिखा है कि यह संसार असल में एक सपना ही है और असलीयत कुछ और ही है।

17. सपने हमें लक्वाग्रस्त बनाते हैं। इस पग को बताने से पहले हम आप को बता देना चाहते है कि हमारी नींद के 4 चरण होते है उन्में से एक चरण है रेपिड आई मुवमेंट जा REM (Rapid eye movement)। इस अवस्था के दौरान हमारी आँखो की पुतलियाँ तेजी से हिलती हैं। इस
अवस्था के दौरान हम सपने देख रहे होते हैं । सपनों की अवस्था तब आती है जब हम नींद के REM चरण में पहुँच जाते हैं। इस अवस्था के दैरान हम स्लीप पेरैलाइज का अनुभव करते हैं यानी कि इस दौरान हमारा शरीर लगभग लकवाग्रस्त सा हो जाता है। हम जागृत अवस्था में होते हैं परंतु हिलडुल नही पाते। इस अवस्था के दौरान हम सपने देखते है। हमें हमारे आसपास का वातावरण जागृत अवस्था में दिखाई देता है। इस समय हमारा दिमाग काफी सक्रीय हो जाता है । कई लोग इस अवस्था के दौरान अचानक जाग जाते हैं परंतु फिर भी हिल-डुल नही पाते। यह अवस्था 5 मिनट तक चल सकती है जब तक कि
दिमाग के वे हिस्से फिर से सक्रीय न हो जाए जो शरीर के हलन-चलन के लिए आवश्यक हैं। कई लोग जिन्होंने खुद को परग्रहवासियों के अधीन हो जाने की बात कही थी, वह वास्तव में इसी अवस्था से गुजरे थे। नीचे REM से संबंधित वीडियो दिया गया है।

18. सपनें हमें सिखाते हैं। सपने जाने अनजाने हमारे बौद्धिक विकास में महत्वपुर्ण भाग निभाते हैं। REM अवस्था के दैरान हमारे दिमाग के वे हिस्से काफी सक्रीय हो जाते है जिनसे हम पढ़ना
सीखते हैं, यही वजह है कि बच्चे अधिक समय तक इस अवस्था मे गुजरते हैं। सपनों के दौरान हम कई नई बातें सीखते हैं परन्तु जागने के बाद हमें इसका अहसास नही रहता। दिन में हम जो सीखते हैं, सपनों के दौरान हम उन कलायों में पारंगत बन जाते हैं।

19. लगभग 5 से 10 प्रतीशत लोग महीने में एकाध बार भयानक और डरावने सपने देखत