Country-Federal Republic of Germany
Capital -Berlin (बर्लिन)
Official Language-German
Area-3`57`168 km²
Population-8 Crore 20 Lakh
Population Density-228/km²
Phone Code-+49
Currency-Euro(EUR)
Internet-TLD .de
20 Amazing And Interesting Facts of Germany in Hindi
1. Germany दुनिया का एक ताकतवर देश है जिसकी ताकत के पीछे उसके नागरिकों की देशभक्ति और मेहनत है जो मुश्किलों में भी मुस्कुराना जानते है और लड़ने-मारने में भी किसी से पीछे नही रहते।
2. जर्मनी ने इंजीनियरिंग की दिशा बदलकर रख दी है और वह आज कार निर्माण से लेकर कलपुर्जों के निर्माण में अमेरिका की सहायता कर रहा है।
3. जर्मनी ना सिर्फ इंजीनियरिंग और विज्ञान में बल्कि कला, खेल, साहित्य और व्यापार में भी
कई देशों में आगे है।
4. Germany की राजधानी Berlin देश का सबसे बड़ा शहर है। Berlin, France की राजधानी Paris से 9 गुणा बड़ा शहर है।
5. 8 करोड़ 20 लाख की जनसंख्या वाला जर्मनी युरोप का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। इतनी आबादी भारत के आंध्र प्रदेश राज्य की आबादी के बराबर है।
6. जर्मनी का क्षेत्रफल लगभग 3 लाख 57 हज़ार वर्गकिलोमीटर है जो राजस्थान के क्षेत्रफल से सिर्फ 15 हज़ार वर्गकिलोमीटर ज्यादा है। इसके मुकाबले GDP में जर्मनी चौथे स्थान पर और पूरा भारत 7वें स्थान पर है।
7. छोटे से जर्मनी ने अपने आपको 16 राज्यों में बांटा हुआ है और इन 16 राज्यों के 493 जिले हैं।
8. पहले विश्व युद्ध के बाद जर्मनी में पुरुषों की संख्या इतनी घट गई थी कि 1000 महिलाओं पर सिर्फ 350 पुरूष ही बचे थे।
9. दूसरे विश्व युद्ध के दौरान रूस की Red Army ने जर्मनी की 13 साल से 70 साल की लगभग 20 लाख महिलाओं का रेप किया था।
10. Germany में हर साल 5500 ऐसे बंब खोज़ लिए जाते हैं जिनका उपयोग दूसरे विश्व युद्ध में होना था। इन बंबों के बरामद होने के बाद इन्हें defuse कर दिया जाता है।
11. Fanta Cold Drink दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी में बनाया गया था। यह इसलिए
बनाया गया था क्योंकि उस समय का popular cold drink कोका-कोला जर्मनी के विरोधी देशों में बनाया जाता था, जहां से इसे आयात करना मुश्किल था।
12. हिटलर अपनी सेना को सम्मान देने के लिए खास तरह से Salute मारता था, जिसे Nazi Salute कहते थे। अगर वर्तमान जर्मनी में कोई Nazi Salute मारता पकड़ा जाता है, भले ही मज़ाकिया तौर पर, तो उसे तीन साल तक की कैद हो सकती है।
13. दूसरे विश्व युद्ध के बाद जर्मनी के दो हिस्से हो
गए थे। राजधानी बर्लिन से के बीचो – बीच एक विशाल दीवार बना दी गई जो देश के दोनो हिस्सों को अलग करती थी। पर साल 1990 में देश के दोनो हिस्सों के एक हो जाने के बाद इस दीवार को लोगों ने बड़े ही जोश के साथ गिरा दिया।
14. वर्ष 1989 से 2009 के बीच जर्मनी में 2 हज़ार से ज्यादा School बंद करने पड़े थे क्योंकि उनमें बच्चों की कमी थी।
15. जर्मनी में आप किसी बच्चे का नाम ऐसा नही रख सकते जिससे उसे लिंग का पता ना चले, जैसे कि – ‘Matti’ और ‘Bobby’ आदि।
16. जर्मनी हर साल जितना पैसा अपने रक्षा बज़ट पर खर्च करता है, अमेरिका के लोग उससे ज्यादा अपने पालतु जानवरों पर खर्च कर देते हैं।
17. साल 2014 से जर्मनी में सभी कॉलेजों के छात्रों की फीस को माफ़ कर दिया गया था, यहां तक कि दूसरे देशों के छात्रों की फीस भी।
18. अगर जर्मनी में कोई कैदी जेल से भागने की कोशिश करता है तो उसे इसकी कोई सज़ा नही दी जाती क्योंकि इस देश का मानना है कि हर मनुष्य सहज ही आज़ाद होना चाहता है।
19. Germany में पहली मैगज़ीन आज से 350 साल पहले सन 1663 में प्रकाशित हुई थी।
20. YouTube के 1 हज़ार सबसे popular videos में से 61 प्रतीशत को जर्मनी में ब्लॉक कर दिया गया है।
ब्लॉक की गई सभी वीडीयो गानों की हैं। इसके पीछे जर्मनी की संस्था GEMA का तर्क है कि उनके देश में उस Content को दिखाने की अनुमति नही है जिसकी Royalty उसके Writers को ना मिले।
इसका सीधा सा मतलब है कि गाने के लेखक को Content से होने वाली लगातार कमाई में से हिस्सा मिलता रहना चाहिए। क्या आपको जर्मनी का यह कानूनी सही लगता है?
No comments:
Post a Comment