Popular Posts

Popular Posts

Popular Posts

Monday, 22 August 2016

dimag kaise tej kre




दिमाग को तेज़ करने वाले फ़ूड।

1. बादाम :- बादाम में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। रोजाना बादाम खाने से दिमाग को तेज़ बनाया जा सकता हैं। अच्छे परिणाम के लिए आप बादाम वाला दूध भी पी सकते हैं। बादाम को ब्रेन फ़ूड भी कहा जाता हैं। इसलिए अपनी ब्रेन पॉवर को बढ़ाने के लिए बादाम को जरूर खाए।

2. हल्दी :- हल्दी दिमाग को बहुत ही लाभ
पहुचाती हैं। हल्दी सिर्फ खाने में रंग और स्वाद को ही नहीं बढ़ाती हैं, बल्कि इसके सेवन से आपका दिमाग भी शार्प बनता हैं। हल्दी का उपयोग करने से Alzheimer की बीमारी से बचा जा सकता हैं। यह दिमाग के डैमेज सेल्स को रिपेयर करने का काम भी करती हैं।

3. ओलिव आयल :- जैतून का तेल आपको न सिर्फ अच्छी स्किन प्रदान करता हैं, बल्कि ओलिव आयल आपके दिमाग के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता हैं। ओलिव आयल के इस्तेमाल से आप अपनी याददाश्त को बढ़ा सकते हैं।

4. ग्रीन टी :- ग्रीन टी गुणों की खान हैं। दिमाग को शांत और एकाग्र करने में ग्रीन टी सहायता करती हैं। हरी चाय में पाए जाने वाले पॉलीफिनॉल दिमाग को संतुलित करने में मदद करते हैं। प्रतिदिन 2 से 3 कप ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए, जिससे आप अपनी याददाश्त को बढ़ा सकते हैं।

5. तुलसी :- तुलसी को अमृत तक कहा गया हैं। तुलसी सिर्फ पूजा-पाठ और धार्मिक दृष्टि से ही नहीं फायदेमंद हैं, बल्कि यह स्वस्थ्य स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। प्रतिदिन 2 से 3 तुलसी के पत्ते खाने से बार-बार भूलने की बीमारी से
छुटकारा पाया जा सकता हैं।

यह भी पढ़े :- तुलसी के फायदे।

6. अजवाइन की पत्तियां :- अजवाइन की पत्तियों को अरोमा थेरेपी में इस्तेमाल किया जाता हैं। अजवाइन की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ्य और दिमाग को तेज़ बनाने में मदद करते हैं। दिमागी शक्ति के विकास के लिए अजवाइन की पत्तियों का इस्तेमाल करना न भूले।

7. अखरोट :- अखरोट को ब्रेन फ़ूड कहा जाता
हैं। अखरोट को फोड़ने पर यह अन्दर से मनुष्य के दिमाग की तरह दिखता हैं, सिर्फ दिमाग की तरह दिखने की वजह से इसे ब्रेन फ़ूड नहीं कहा जा सकता हैं, बल्कि इसके गुणों की वजह से इसे दिमागी भोजन कहा जाता हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में अखरोट खाने से भूलने की आदत दूर होती हैं और याददाश्त बढ़ती हैं।

8. केसर :- केसर को दुनिया का सबसे महंगा हर्ब या मसाला माना गया हैं। दुनिया सबसे महंगा मसाला होने का मतलब भी यह सार्थक करता हैं
क्योंकि केसर भोजन के स्वाद को दुगना बना देता हैं। केसर का इस्तेमाल अनिद्रा दूर करने वाली औषधियों में किया जाता हैं। केसर के सेवन से दिमाग को ताकत मिलती हैं।

9. जायफल :- जायफल में याददाश्त को बढ़ाने वाले तत्व पाए जाते हैं। जायफल को आप खाना बनाते वक़्त मसाले के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

10. स्ट्रॉबेरी :- यह रसीला फल खाना आपको जरूर पसंद आता होगा। स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी बहुत ही अच्छी
मात्रा में पाया जाता हैं। मेमोरी लोस से बचने के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन करना फायदेमंद होता हैं।

11. काली मिर्च :- काली मिर्च में पेपरिन नाम का तत्व होता हैं, यह रसायन बॉडी और ब्रेन सेल्स को रिलैक्सेशन प्रदान करता हैं। डिप्रेशन की समस्या में यह पेपरिन रसायन बहुत ही कारगर हैं। इसलिए दिमाग को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए रोजाना अपने भोजन में काली मिर्च का उपयोग जरूर करे।

यह भी पढ़े :- डिप्रेशन से बचने के तरीके।

12. टमाटर :- टमाटर में लाइकोपिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के दुष्प्रभाव से बचने में सहायता करता हैं। यह ब्रेन के सेल्स को क्षतिग्रस्त होने से भी रक्षा करता हैं।

13. दालचीनी :- दालचीनी में दिमाग को तेज़ करने वाले गुण पाए जाते हैं। अल्जाइमर के मरीजों के लिए दालचीनी यह बेहतरीन औषिधि की तरह काम करती हैं। नियमित रूप से दालचीनी के सेवन से दिमाग हेल्दी रहता हैं और याददाश्त में इजाफा होता हैं।

14. अलसी :- अलसी के बीजो का सेवन करने से मष्तिक तेज़ बनता हैं। ब्रेन पॉवर को बढ़ने के लिए अ


No comments:

Post a Comment